सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Elvish Yadav Firing: एल्विश यादव के गुरुग्राम घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विदेशी गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Elvish Yadav Firing: एल्विश यादव के गुरुग्राम घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विदेशी गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

गुरुग्राम में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर एल्विश यादव के घर पर रविवार सुबह सनसनीखेज हमला हुआ। तड़के करीब 5:30 से 6 बजे के बीच बाइक पर सवार तीन नकाबपोश हमलावर पहुंचे और एल्विश यादव के सेक्टर-56 स्थित घर पर 24 से 30 राउंड तक गोलियां बरसा दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोलीबारी के दौरान घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली है। दोनों ने दावा किया है कि यह हमला एल्विश यादव के खिलाफ “सट्टेबाजी के प्रमोशन” को लेकर किया गया है। गैंगस्टरों ने अपने पोस्ट में लिखा—
“आज जो एल्विश यादव के घर गोली चली है, वो नीरज फरीदपुर और भाऊ रितोलिया ने चलाई है। हमने सिर्फ अपना परिचय दिया है। बहुत घर बर्बाद कर दिए इसने सट्टे का प्रमोशन करके। सभी सोशल मीडिया वालों को वॉर्निंग है— अगर सट्टे का प्रमोशन किया तो कॉल या गोली कभी भी पहुंच सकती है।”

पोस्ट में उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए लिखा कि अब जो भी व्यक्ति या इन्फ्लुएंसर ऑनलाइन सट्टे और जुए का प्रचार करेगा, उसे ऐसे ही अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं।

Advertisement

फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सेक्टर-56 थाने के एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि घटना के समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे। उनके पिता रामावतार यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम गठित कर दी गई है।

रामावतार यादव ने बयान में कहा है कि उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है, इसलिए यह हमला किस वजह से किया गया, यह जांच का विषय है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *