सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

गर्मी में बिजली-पानी संकट! डूंगरपुर में कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन, राजस्थान सरकार पर लगाए आरोप

2 मिनट पढ़ें

गर्मी में बिजली-पानी संकट! डूंगरपुर में कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन, राजस्थान सरकार पर लगाए आरोप

उदयपुर संभाग के डूंगरपुर (अब बांसवाड़ा संभाग) जिले में आज कांग्रेस पार्टी ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में एसडीएम के कार्यालय पहुंचे और वहां धरने पर बैठे.

उदयपुर संभाग के डूंगरपुर (अब बांसवाड़ा संभाग) जिले में आज कांग्रेस पार्टी ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में एसडीएम के कार्यालय पहुंचे और वहां धरने पर बैठे. इसके बाद सभा भी हुई जिसमें राज्य की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए. प्रदर्शन में महिलाएं भी पहुंची और उन्होंने एसडीएम कार्यालय के सामने मटके फोड़े. यह प्रदर्शन डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में हुआ. जानिए पूरा मामला.

महिलाओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया

उदयपुर संभाग ने सबसे ज्यादा डूंगरपुर और बांसवाडा जिले में ही तापमान ज्यादा रहा. भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हुई. इसमें कांग्रेस के प्रदर्शन का कारण भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र में बिजली और पानी का संकट है. कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सागवाड़ा के एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे. वहां उन्होंने धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. प्रदर्शन में पदाधिकारियों में एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया, डूंगरपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वल्लभ पाटीदार सहित अन्य थे. कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. इसके बाद महिलाओं ने कार्यालय के सामने मटके फोड़े और पुरजोर विरोध किया.

राज्य सरकार पर लगाए आरोप

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उस दौरान कहा कि पूरे प्रदेश में राज्य सरकार पानी, बिजली और साथ ही रोजगार देने ने असफल हो चुकी है. भाजपा के नेता, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मुंह छुपाते फिर रहे हैं. देश की आजादी के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि गांव में बिजली 20-20 गायब हो रही है.

सरकार की तरफ से पेयजल की भी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है. लोगों के घर पानी नहीं पहुंच रहा है. सभी परेशान है और सरकार कुछ नहीं कर रही है. बता दे कि इससे पहले भी कांग्रेस ने डूंगरपुर शहर में प्रदर्शन किया था. पानी बिजली की मांग पर कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा मैदान में उतरे थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *