सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गांव से वापस आने के बाद एकनाथ शिंदे का पहला बड़ा बयान, महायुति में क्लियर कर दिया अपना रोल?

2 मिनट पढ़ें
एकनाथ शिंदे

गांव से वापस आने के बाद एकनाथ शिंदे का पहला बड़ा बयान, महायुति में क्लियर कर दिया अपना रोल?

Advertisement

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र में महायुति के नए मुख्यमंत्री चुनने की जुगत के बीच एकनाथ शिंदे कुछ दिन के लिए गांव चले गए थे. इस बीच राजनीतिक गलियारों में हल्ला हो गया कि शिवसेना प्रमुख कुछ बड़ी रणनीति तैयार कर रहे हैं. अब वह अपने गांव से वापस आ गए हैं और उन्होंने बड़ा बयान दिया है. एकनाथ शिंदे ने प्रेस कांफ्रेंस कर के कहा, “मैंने अपनी भूमिका क्लियर की है. PM मोदी और अमित शाह CM का फैसला लेंगे. हम मजबूती के साथ उनके साथ हैं.”

एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी तबीयत अभी अच्छी है. उनसे अभी भी लोग मिलने आ रहे हैं. शिवसेना चीफ ने कहा, “हमारी सरकार जनता की आवाज़ वाली सरकार है. हमारी सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चालू की हैं. हमारी सरकार आम आदमी की सरकार है.”

एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट की अपनी भूमिका?
वहीं, महायुति में अपनी भूमिका को लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैंने अपनी भूमिका क्लियर की है. PM मोदी और अमित शाह CM का फैसला लेंगे. नरेंदई मोदी और अमित शाह भाई जो कहेंगे उन्हें हमारा समर्थन है. हमें क्या मिला यह हमारा फैसला नहीं है, जनता को क्या मिले यह हमारा फैसला है.”

इतना ही नहीं, महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन दल महाविकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विपक्ष को विपक्ष का नेता चुनने लायक भी नहीं छोड़ा है.

Advertisement

महायुति की बैठक के बीच गांव चले गए थे एकनाथ शिंदे 
जानकारी के लिए बता दें कि बीते शुक्रवार (29 नवंबर) को कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव दारेगांव के लिए रवाना हुए थे. इससे पहले मुंबई में महागठबंधन की बैठक होने वाली थी, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हुए. इस बीच ऐसा माना जा रहा था कि महाराष्ट्र की नई सरकार के गठन को लेकर जो फैसले किए जा रहे हैं, वह इससे खुश नहीं हैं.

दो दिन बाद यानी रविवार (1 दिसंबर) को एकनाथ शिंदे फिर वापस आ गए हैं. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार की शाम तक कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रम सामने आ सकते हैं और महायुति के सीएम पद को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *