हर्ष मल्होत्रा के अनुभव का लाभ मिलेगा पूर्वी दिल्ली को लाभ : संदीप कपूर
* प्रधानमंत्री के जताए भरोसे पर उतरेगें खरा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वी दिल्ली के संसद हर्ष मल्होत्रा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करना दिल्ली और खासतौर से पूर्वी दिल्ली के लिए गौरव की बात है | यह कहना है पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा नगर से निगम पार्षद संदीप कपूर का | संदीप कपूर कहते हैं यह पहला मौका है जब भाजपा की ओर से पूर्वी दिल्ली के किसी सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है | प्रधानमन्त्री के इस निर्णय से यमुनापार के लाखों लोगो का सिर गर्व से ऊँचा हो गया है | संदीप कपूर कहते हैं मैं दावे के साथ कह सकता हूँ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व नें हर्ष मल्होत्रा पर जो भरोसा जताया है वे उस पर खरा उतरेंगे |
संदीप कपूर ने कहा की तीसरी बार फिर से भाजपा की सरकार को चुनकर जो भरोसा देश की जनता ने भाजपा पर दिखाया है भाजपा उस भरोसे पर खरी उतरेगी और देश के विकास के लिए एवं देश की जनता की तरक्की के लिए एक से बढ़कर एक योजनाओं को लागू करेगी। संदीप कपूर ने कहा की अगले पांच वर्ष भाजपा देश की प्रगति और देश की जनता के हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेगी और इसके साथ साथ अधिक प्रयास करेगी की भाजपा शासित केंद्र सरकार की योजनाओं का, केंद्र सरकार की नीतियों का सीधा लाभ देश की जनता तक पहुंचे और देश की जनता तरक्की की राह पर अग्रसर हो। संदीप कपूर ने केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनने पर हर्ष मल्होत्रा को बधाई देते हुए कहा की मैं हमारे पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद हर्ष मल्होत्रा को केंद्र सरकार के द्वारा कॉर्पोरेट मामले, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग का राज्य मंत्री बनाए जाने के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है की हर्ष मल्होत्रा अपनी इस नई जिम्मेदारी को बहुत अच्छी तरह से निभाएंगे और सदैव जनहित के कार्यों को करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। संदीप कपूर ने हर्ष मल्होत्रा की प्रशंसा करते हुए कहा की हर्ष मल्होत्रा एक ईमानदार, सुलझे हुए और अनुभवी नेता है और निश्चित ही केंद्र सरकार के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को हर्ष मल्होत्रा बहुत ही प्रभावशाली तरह से निभाएंगे।



