सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट : भाजपा की नजर कांग्रेस की सूची पर कांग्रेस दिग्गज को दे सकती है भाजपा मौक़ा

3 मिनट पढ़ें
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट : भाजपा की नजर कांग्रेस की सूची पर कांग्रेस दिग्गज को दे सकती है भाजपा मौक़ा

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट : भाजपा की नजर कांग्रेस की सूची पर कांग्रेस दिग्गज को दे सकती है भाजपा मौक़ा

Advertisement

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट : भाजपा की नजर कांग्रेस की सूची पर कांग्रेस दिग्गज को दे सकती है भाजपा मौक़ा

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली,आज की हैडलाइन कुछ अटपटी सी लग रही होगी आपको, आखिर क्या जरूरत है भाजपा को कांग्रेस की सूची का इन्तजार करने की | क्या भाजपा के पास अपने प्रत्याशियों की कमी है | ये कई सवाल ऐसे है जिनका जवाब आपको तकरीबन रोजाना पढने को मिलता होगा | आज कांग्रेस के सुरेश पचौरी भाजपा में शामिल हो गए ,जयंत चौधरी की पार्टी से भाजपा का तालमेल हो गया,चंद्रबाबू नायडू से आन्ध्र में गठ्बन्धन लगभग तय,उड़ीसा में बीजू जनता दल से मिलकर चुनाव लड़ेगी भाजपा | आखिर बहुमत का आंकड़ा जो छूना है भाजपा को |

Advertisement

समझ गए ना आप, हमें इन सब बातों का वर्णन क्यों करना पड़ रहा है | दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठ्बन्धन से भाजपा निश्चित तौर से दबाव में है और उसका होना भी वाजिब है ,दिल्ली विधानसभा के पिछले तीन चुनावों और दिल्ली नगर निगम के पिछले चुनावों में अकेले आप पार्टी नें भाजपा को पटकनी दी है इसे भाजपा नेत्रत्व भूला नहीं है | और अब तो आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस भी है लिहाजा कांटे की टक्कर होने की सम्भावना से इनकार
नहीं किया जा सकता | इन हालातों में जब पूरे देश में भाजपा विपक्षी दलों से समझोते कर रही है और दूसरी पार्टी के नेताओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देख रही है ऐसे में दिल्ली में भी भाजपा को विपक्षी गठ्बन्धन से एक मजबूत चेहरे की तलाश है जो सारे समीकरण बदलने की क्षमता रखता हो | जिसकी खबर को सारे चैनल दिन रात चलाये और सभी अखबार प्रमुखता से छापे और गठ्बन्धन को जोर का झटका दिया जा सके |

दिल्ली की सियासत में ऐसा चेहरा कौन हो सकता है | हमने नजर दौडाई तो सूत्रों नें दावा किया भाजपा की नजर पूर्व मुख्यमंत्री स्व.शीला दीक्षित के पुत्र पूर्व सांसद संदीप दीक्षित पर मजबूती से टिकी है | और संदीप को भाजपा पूर्वी दिल्ली से मौका दे सकती है | इस दावे में इसलिए भी दम दिखता है आखिर एक-एक सीट की जीत से ही तो भाजपा का लक्षय अबकी बार —-कितनी पार पूरा होने की सम्भावनाएं प्रबल होंगी | उल्लेखनीय है पूर्वी दिल्ली से भाजपा नें अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है | भाजपा केवल एक सीट से दिल्ली की सभी सीटों के समीकरण को साधने का काम कर रही है | हालांकि संदीप दीक्षित इस टोपिक पर बोलने से बचते दिखे उनका कहना था भाजपा में क्या चल रहा है इस सवाल का जवाब भाजपा से पूछिए | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *