सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

डॉ गुरमीत सिंह सूरा के प्रयासों से खालसाई जालो जलाल में डूबा पूर्वी दिल्ली

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

डॉ गुरमीत सिंह सूरा के प्रयासों से खालसाई जालो जलाल में डूबा पूर्वी दिल्ली

 

Advertisement

     * पूरे दल बल के साथ खालसाई जरनैली मार्च निकाला
 
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) :  पूर्वी दिल्ली में पहली बार जरनैली मार्च एवं  गतका मुकाबला करवाया गया जिसमें पंजाब, जम्मू, हिमाचल, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से गतका की टीमों ने पहुंचकर गतका के करतब दिखाए। इससे पहले डेरा बाबा करमसिंह से निहंग सिंह जत्थेबंदीयों ने घुड़सवारी करते हुए पूरे दल बल के साथ खालसाई जरनैली मार्च निकाला। कार्यक्रम का आयोजन डा गुरमीत सिंह सूरा (बीजेपी सिख सेल) के द्वारा करवाया गया था। पूर्वी दिल्ली गतका कप का खिताब दल बाबा बिधि चंद अमृतसर की टीम ने जीता। दूसरे नम्बर पर रणजीत अकाल निहंग जत्थेबंदी और तीसरे नम्बर पर दिल्ली की बुडडा दल गतका अकादमी ऑल इंडिया रही। तीनों टीमों को डा गुरमीत सिंह सूरा द्वारा गतका कप से निवाजा गया और अन्य टीमों को भी पुरस्कृत किया गया।

डा गुरमीत सिंह सूरा ने बताया कि गुरु हरिगोबिन्द साहिब जी के बन्दी छोड़ दिवस को समर्पित होकर उनके द्वारा यह कार्यक्रम करवाया गया था जिसके लिए डा सूरा एवं परिवार के द्वारा श्री अखण्ड पाठ साहिब रखवाये थे जिसकी समाप्ति के पश्चात शब्द कीर्तन गायन किये गये। उसके पश्चात् निहंग जत्थेबंदीयों के द्वारा जरनैली मार्च निकाला गया जो कि गीता कालोेनी 14 ब्लाक, 7 ब्लाक गुरुद्वारा होता हुआ गीता कालोनी रामलीला ग्राउंड पहुंचा जहां पर पूर्वी दिल्ली गतका कप का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद गौतम गंभीर सहित अनेक पंथक एवं राजनीतिक शख्सियतों ने भाग लिया। डा गुरमीत सिंह सूरा ने गुरुद्वारा शीशगंज साहिब जाने वाली संगत के 20 हजार के चालान के मुद्दे को भाजपा हाईकमान तक पहुंचाने हेतु सांसद और प्रदेश अध्यक्ष से गुहार लगाई जिसका जल्द हल करवाने का आश्वासन उनके द्वारा दिया गया। इसके साथ ओलंपिक में गतका खेलने वालों को खालसाई पोशाक पहनने के मामले को भी उनके समक्ष उठाया। डा सूरा ने कहा अब हर साल इस कार्यक्रम को इसी परंपरा के साथ करवाया जायेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *