ताइवान में रविवार को एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया है। इस तरह पिछले 24 घंटों के अंदर दूसरी बार यहां पर भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई गई है और इसने यूजिंग जिले को प्रभावित किया है। इससे पहले शनिवार को भी यहां भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। यह भूकंप 6.9 की तीव्रता से दक्षिणी पूर्वी ताइवान में आया था। बताया जाता है कि भूकंप के चलते यहां पर कई घरों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा भूकंप के चलते ट्रेन के कुछ डिब्बों के भी पलट जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिन से यहां पर लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं। बता दें कि 7.2 तीव्रता का यह भूकंप युजिंग से 85 किमी पूर्व में दोपहर करीब 12:14 बजे आया। वहीं ताइवान के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक युली में एक बिल्डिंग से चार लोगों को बचाया गया है। ताइवान रेल प्रशासन के मुताबिक पूर्वी ताइवान में डोंगली स्टेशन पर ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि फायर डिपार्टमेंट ने किसी के घायल न होने की बात कही है। वहीं सीनिक चीक और लिउशिशि माउंटेन इलाकों में करीब 600 लोग फंसे हुए हैं। यहां पर फायर डिपार्टेमेंट ब्लॉक हो चुकी सड़कों को खोलने के प्रयास में लगा हुआ है। शनिवार को जहां 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था, वहीं रविवार को इनकी तीव्रता 7.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र यूजिंग प्रांत है। यहां भारी तबाही के फोटो-वीडियो सामने आए हैं। 11 से अधिक इमारतें जमींदोज हो गई हैं। सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि अभी और झटके महसूस हो सकते हैं। आधिकारिकतौर पर सरकार कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, भूकंप के केंद्र के पास दो मंजिला आवासीय इमारत ढह गई है। राजधानी ताइपे में द्वीप के उत्तरी छोर पर झटके महसूस किए गए। सुनामी के अलर्ट के बाद खतरा बढ़ गया है। यदि सुनामी आती है तो जापान तक भारी तबाही मच सकती है। ताइवान का ताइतुंग काउंटी में बीती रात 6.4 भूकंप की चपेट में आ गया था और तब से कई झटके महसूस कर रहे हैं। ताइवान में भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भी सुनामी के लिए अलर्ट जारी किया है।