सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi British Woman Rape Case: दिल्ली में ब्रिटिश महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने गूगल ट्रांसलेटर से की बातचीत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi British Woman Rape Case: दिल्ली में ब्रिटिश महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने गूगल ट्रांसलेटर से की बातचीत

दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता भारत घूमने आई थी और उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर आरोपी कैलाश से हुई थी। इसी दोस्ती के चलते वह आरोपी से मिलने दिल्ली आई, जिसके बाद आरोपी उसे होटल ले गया।

वसंतकुंज नॉर्थ पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। पीड़िता इंग्लैंड की रहने वाली है और हाल ही में महाराष्ट्र और गोवा घूमने आई थी। उसकी सोशल मीडिया पर कैलाश नाम के युवक से दोस्ती हुई, जिसने उसे दिल्ली आने के लिए कहा। महिला मंगलवार शाम दिल्ली पहुँची और महिपालपुर के एक होटल में ठहरी।

Advertisement

बुधवार को पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कैलाश अपने दोस्त वसीम के साथ होटल पहुंचा। दोनों शराब के नशे में थे और इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वसंतकुंज नॉर्थ इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और ब्रिटिश हाई कमीशन को भी इसकी जानकारी दी। जांच में पता चला कि आरोपी महिला से बातचीत के लिए गूगल ट्रांसलेटर का इस्तेमाल कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *