सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

Gold Smuggling Case: रान्या राव सोना तस्करी मामले में ईडी की छापेमारी, जांच जारी

2 मिनट पढ़ें

Gold Smuggling Case: रान्या राव सोना तस्करी मामले में ईडी की छापेमारी, जांच जारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रान्या राव सोना तस्करी मामले में कार्रवाई शुरू करते हुए गुरुवार को बेंगलुरु और अन्य स्थानों पर कई ठिकानों पर छापेमारी की। कर्नाटक में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा अभिनेत्री रान्या राव को गिरफ्तार किए जाने के बाद, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एफआईआर और डीआरआई के मामले का संज्ञान लेते हुए ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच शुरू की। इस सिलसिले में बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तारी के बाद कन्नड़ अभिनेत्री हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ रान्या राव को आर्थिक अपराधों की विशेष अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इससे पहले, वह तीन दिनों तक डीआरआई की हिरासत में रहीं। डीआरआई अधिकारियों ने उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां वह रो पड़ीं। डीआरआई ने बताया कि केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या राव से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की बिस्किट बरामद की गईं। इसके बाद उनके आवास की तलाशी में 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा भी जब्त की गई।

रान्या राव भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। वर्तमान में डीजीपी रैंक के अधिकारी रामचंद्र राव कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। कर्नाटक सरकार ने इस मामले में उनकी भूमिका की जांच के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) गौरव गुप्ता को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। सरकारी आदेश के अनुसार, प्रोटोकॉल संबंधी सुविधाओं के दुरुपयोग और संलिप्तता की जांच की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *