सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ताइवान में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके, सुनामी के लिए अलर्ट जारी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ताइवान में रविवार को एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया है। इस तरह पिछले 24 घंटों के अंदर दूसरी बार यहां पर भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई गई है और इसने यूजिंग जिले को प्रभावित किया है। इससे पहले शनिवार को भी यहां भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। यह भूकंप 6.9 की तीव्रता से दक्षिणी पूर्वी ताइवान में आया था। बताया जाता है कि भूकंप के चलते यहां पर कई घरों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा भूकंप के चलते ट्रेन के कुछ डिब्बों के भी पलट जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिन से यहां पर लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं। बता दें कि 7.2 तीव्रता का यह भूकंप युजिंग से 85 किमी पूर्व में दोपहर करीब 12:14 बजे आया।  वहीं ताइवान के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक युली में एक बिल्डिंग से चार लोगों को बचाया गया है। ताइवान रेल प्रशासन के मुताबिक पूर्वी ताइवान में डोंगली स्टेशन पर ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि फायर डिपार्टमेंट ने किसी के घायल न होने की बात कही है। वहीं सीनिक चीक और लिउशिशि माउंटेन इलाकों में करीब 600 लोग फंसे हुए हैं। यहां पर फायर डिपार्टेमेंट ब्लॉक हो चुकी सड़कों को खोलने के प्रयास में लगा हुआ है। शनिवार को जहां 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था, वहीं रविवार को इनकी तीव्रता 7.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र यूजिंग प्रांत है। यहां भारी तबाही के फोटो-वीडियो सामने आए हैं। 11 से अधिक इमारतें जमींदोज हो गई हैं। सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि अभी और झटके महसूस हो सकते हैं। आधिकारिकतौर पर सरकार कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, भूकंप के केंद्र के पास दो मंजिला आवासीय इमारत ढह गई है। राजधानी ताइपे में द्वीप के उत्तरी छोर पर झटके महसूस किए गए। सुनामी के अलर्ट के बाद खतरा बढ़ गया है। यदि सुनामी आती है तो जापान तक भारी तबाही मच सकती है। ताइवान का ताइतुंग काउंटी में बीती रात 6.4 भूकंप की चपेट में आ गया था और तब से कई झटके महसूस कर रहे हैं। ताइवान में भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भी सुनामी के लिए अलर्ट जारी किया है।

 

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *