सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट पर नहाती 60 लड़कियों का वीडियो वायरल करने का आरोप

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो को लेकर बड़ा विवाद हो गया है। दरअसल, एक छात्रा पर आरोप है किउसने हॉस्टल की 60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बना लिए और उन्हें अपने पुरुष दोस्त को भेजा। उसके कथित बॉयफ्रेंड ने उन क्लिप्स को वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला काफी गर्मा गया। बीती रात कैंपस में स्टूडेंट्स ने इस मसले को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। हालांकि, यूनिवर्सिटी ने वायरल वीडियो की बात को गलत बताया है और उससे साफ इन्कार कर दिया। प्रबंधन ने कहा कि लड़की ने खुद की क्लिप बनाई। पर बाकी छात्राओं के वीडियो नहीं बनाए। न ही कैंपस में किसी ने आत्महत्या का प्रयास किया। वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाया, ज्यादा सवाल होने पर वो अपने फोन में एक लड़के का फोटो दिखा रही है। पुलिस के मुताबिक, ये लड़का उसका बॉयफ्रेंड है और शिमला का रहने वाला है। उसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पुलिस ने यह भी कहा कि छात्रा ने केवल अपना वीडियो लड़के को भेजा था। दूसरी लड़कियों का नहीं। वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीती रात भारी हंगामा शुरू हो गया, जो अब तक जारी है। छात्राएं और उनके परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं। मोहाली के SSP विवेकशील सोनी ने बताया- लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसका मोबाइल ले लिया गया है। लड़की ने जो वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को भेजा, वो उसका खुद का है। दूसरी लड़कियों का वीडियो नहीं है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *