डॉ संगीता चौधरी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : यमुनापार की सुप्रसिद्ध स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता चौधरी जो कि मेडिकल डायरेक्टर मोरल हॉस्पिटल यमुना विहार के रूप में कार्यरत हैं का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें उन्हें मुबारकबाद देने वाले लोगों का दिन भर तांता लगा रहा |
उनको मुबारकबाद देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम चौहान , राजू चंदेल अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री मोतीलाल योगेंद्र राजोरा उपाध्यक्ष एवं कई गणमान्य लोग शामिल रहे |
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिला के जिला अध्यक्ष डॉ. यूके चौधरी ने इस मौके पर कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं वह अपनी धर्मपत्नी डॉक्टर संगीता चौधरी की बदौलत हूं उन्हीं की प्रेरणा से मैं आगे बढ़ रहा हूं और जो आज कामयाबी मुझे मिली है उनकी मेहनत और सहयोग के कारण ही मैं इस मुकाम पर हूं |



