डॉ.हर्षवर्धन नें शिविर में पहुंच किया कावड़ियोँ का अभिनन्दन : राम नारायण दुबे
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : शिव शक्ति कावंड सेवा संघ की ओर से शनि मंदिर प्रांगण सीमापुरी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25वा कावंड़ शिविर व विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया।शिविर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार व सांसद डॉ हर्षवर्धन,पूर्व महापौर निर्मल जैन, वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी भारद्वाज ,पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी,पूर्व उपमहापौर संजय गोयल,पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा,निगम पार्षद पंकज लूथरा,महामंडलेश्वर श्री श्री वेदमूर्ति,,जिला उपाध्यक्ष सनरिका शर्मा ने अपना उद्बोधन रखा। डॉ हर्षवर्धन ने अपने संबोधन में कहा कि निरंतर 25 वर्षो से सेवा के कार्य को करना अपने मे बड़ी बात है,व आयोजको को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। शिविर में मुख्य संरक्षक पूर्व महापौर राम नारायण दुबे,अध्यक्ष रंजीत
वर्मा,महामंत्री महेन्द्र दुबे,उपाध्यक्ष अमर सिंह,वीरेन्द्र दुबे,दीनानाथ झा,कोषाध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा वीरेन्द्र ठाकुर,संतोष वर्मा,लक्ष्मण,शिवकुमार,रमेश,रविश गुप्ता,सुनील कश्यप,दयाशंकर दुबे,तुषार,आदित्य,विकास मिश्रा,विशाल अरोरा,आकाश भट्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।