सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में दहेज विवाद: शादी के डेढ़ साल बाद पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति फरार

2 मिनट पढ़ें

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में दहेज विवाद: शादी के डेढ़ साल बाद पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति फरार

गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के गदाना गांव से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 26 वर्षीय स्वाति की शादी दिसंबर 2022 में जितेंद्र नामक युवक से हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद, दहेज विवाद के चलते उसके पति ने कथित रूप से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका के शरीर पर कई चोटों के निशान भी पाए गए, जो लंबे समय से हो रही प्रताड़ना और हिंसा की पुष्टि करते हैं।

स्वाति के पिता और परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। कई बार स्वाति मायके लौटकर इस मारपीट और दबाव की शिकायत कर चुकी थी, लेकिन उसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया। मंगलवार को स्वाति का शव उसके घर में खून से लथपथ स्थिति में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में पति जितेंद्र, उसके माता-पिता, बहनोई और अन्य सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने सास-ससुर और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पति जितेंद्र अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

घटना के बाद गदाना गांव और आसपास के इलाके में आक्रोश का माहौल है। परिजनों का कहना है कि बेटी की जान दहेज की लालच ने ले ली। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे और जल्द ही गिरफ्त में होंगे। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर दहेज प्रथा की भयावहता और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *