सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

2 करोड़ ‘घुसपैठियों’ को US से निकाल फेंकेंगे डोनाल्ड ट्रंप! राष्ट्रपति चुनाव से पहले बता दिया पूरा प्लान

2 मिनट पढ़ें
डोनाल्ड ट्रंप

2 करोड़ 'घुसपैठियों' को US से निकाल फेंकेंगे डोनाल्ड ट्रंप! राष्ट्रपति चुनाव से पहले बता दिया पूरा प्लान

Donald Trump:अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. इस आगामी 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दैनिक भास्कर को इंटरव्यू दिया है.

इस इंटरव्यू में अवैध इमिग्रेशन को रोकने पर जोर दिया है. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि वैध प्रवासियों विशेषकर भारतीयों का वो स्वागत करेंगे.

अवैध इमिग्रेशन को लेकर कही ये बात

अवैध इमिग्रेशन को लेकर उन्होंने कहा,  “अवैध इमिग्रेशन को लेकर मेरा रवैया हमेशा ही कड़ा रहा है. राष्ट्रपति के रूप में मैंने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती दिखाई थी. लेकिन मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैं वैध प्रवासियों  खासकर भारतीयों का स्वागत करता हूं. हाल में ही मैंने कहा था कि अमेरिका में ग्रेजुएशन करने वाले भारतीयों और अन्य विदेशी छात्रों को ऑटोमेटिक रूट से ग्रीन कार्ड मिलना चाहिए. उन्हें पढ़ाई के बाद अमेरिका में बसने के लिए सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय छात्र जो हार्वर्ड और एमआईटी में पढ़ते हैं, वो पढ़ाई खत्म होते ही अपने देश वापस लौट जाते हैं. यह अमेरिका के लिए बड़ा नुकसान है. इसी वजह से मैंने ग्रेजुएशन करने वालों को ग्रीन कार्ड देने की स्कीम शुरू करने की घोषणा की है. ये स्कीम डिग्रीधारी और स्किल्ड वर्करों के लिए ओपन डोर पॉलिसी रहेगी. इसके अलावा इससे  अमेरिका के अन्य वर्करों के जॉब भी नहीं जाएगी.

कमला हैरिस पर साधा निशाना 

इस इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वो इमिग्रेशन पर आप कमला हैरिस से कैसे अलग हैं? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “‘कॉमरेड’ कमला हैरिस की इमिग्रेशन पॉलिसी की वजह से दुनिया भर के आतंकी देश में आ गए हैं. उनकी घुसपैठ को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया. ये लोग अमेरिका में जंगल राज बना रहे हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद मैं सबसे पहले इन दो करोड़  घुसपैठियों को देश से निकालने वाला हूं. कमला ना तो ऐसा आज तक कर पाईं हैं और ना आगे ऐसा कर पाएगी.” बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान अवैध इमिग्रेशन का मुद्दा उठाया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *