सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

डोनाल्ड ट्रंप को मिली राहत, हश मनी केस के सभी 34 मामलों में हुए बिना शर्त रिहा

2 मिनट पढ़ें
डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप को मिली राहत, हश मनी केस के सभी 34 मामलों में हुए बिना शर्त रिहा

Advertisement

Donald Trump: अमेरिका में जस्टिस जुआन मर्चेन ने शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) को डोनाल्ड ट्रम्प को हश मनी केस में बिना शर्त बरी करने की सजा सुनाई है. डोनाल्ड ट्रंप को सभी 34 मामलों में बिना किसी पेनाल्टी के सजा सुनाई है. यानी की अब डोनाल्ड ट्रंप राहत मिल गई है. इससे ये तो साफ होता है कि उनके वाइट हाउस जाने में कोई बाधा नहीं आने वाली है. डोनाल्ड ट्रंप पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे, जो किसी केस में दोषी ठहराए जाने पर भी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं.

डोनाल्ड ट्रंप को सभी 34 मामलों में बिना किसी पेनाल्टी के बरी किया गया है. बिना किसी पेनाल्टी के सजा का मतलब है कि होने वाले राष्ट्रपति को जेल की सजा, प्रोबेशन या और कोई जुर्माना देने से बचना होगा.

10 दिन बाद लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ

मैनहटन क्रिमिनल कोर्ट में सजा पर सुनवाई के दौरान डोनाल्ड ट्रंप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए. ट्रंप केस में दोषी करार जरूर हुए हैं, लेकिन उनको कोई सजा नहीं सुनाई गई है. खास बात ये है कि 10 दिनों के बाद ट्रंप वाइट हाउस में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं.

Advertisement

क्या था मामला?

डोनाल्ड ट्रंप पर यह आरोप लगे हैं कि उन्होंने प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के प्रचार के समय एक एडल्ट फिल्म स्टार डैनियल्स को मुंह बंद रखने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर की राशि दी थी. हालांकि, अपनी सफाई में ट्रंप ने ये भी कहा कि उनकी ओर से ऐसा कोई गलत काम नहीं किया गया है. उनके खिलाफ चुनाव के पहले इसकी साजिश की गई थी, जिससे वे चुनाव न जीत पाएं. डोनाल्ड ट्रंप बीते साल मई के महीने में ही दोषी करार दिए गए थे. डैनियल्स ने दावा करते हुए कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए थे और इस बात को छिपाने के लिए ट्रंप ने उनको 1 लाख 30 हजार डॉलर दिए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *