सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Donald Trump Attack: गोली लगने के बाद खून में लथपथ डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार! जानें पूरी दुनिया में क्यों हो रही इस तस्वीर की चर्चा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

bullet ripped through my ear started bleeding Donald Trump narrated his  ordeal - International news in Hindi - गोली मेरे कान को फाड़ती हुई निकल गई,  खून बहने लगा; डोनाल्ड ट्रम्प ने

 

Attack On Donald Trump: अमेरिका में रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ, जिसमें हमलावर ने उनके ऊपर गोली चलाई और वो गोली उनके कान को छूकर निकल गई. जवाबी कार्रवाई में हमलावर को तुंरत मार गिराया गया. इन सब के बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही, जिसमें वो खून में लथपथ हैं और मुट्ठी बांधे हुए हैं. पीछे अमेरिका का झंडा दिख रहा है.

दरअसल, इस फोटो की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप डरे नहीं. फोटो देखने पर लग रहा है कि जैसे वो हुंकार भर रहे हों कि वो इस तरह के हमलों से टूटने वाले नहीं और हार नहीं मानेंगे. इसके बाद वो दोगुनी ताकत के साथ वापसी करेंगे. साथ ही एक और खास बात है कि इस इस फोटो को अपनी जान जोखिम में डालकर खींचा गया. अपने कैमरे में कैद करने वाले फोटोग्राफर का भी नाम सामने आया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फोटो को शेयर किया.

कौन हैं डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार वाली फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर?

इन सीनियर फोटोग्राफ्रर का नाम इवान वुक्की है और वो दि एसोसिएट प्रेस के चीफ फोटोग्राफर हैं. उनको पुलित्जर अवार्ड के साथ-साथ नेशनल एडवर्ड आर. मुरो अवार्ड भी मिल चुका है. इस फोटो के बारे में उन्होंने डेली बीस्ट से बातचीत में बताया कि उन्होंने इस चौंकाने वाली घटना की सबसे अच्छी तस्वीरों में से एक को अपने कैमरे में कैसे कैद किया?

Advertisement

 

बटलर में ट्रंप के ऊपर हुए जानलेवा हमले के बारे में याद करते हुए उन्होंने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप की कई रैलियां वो कवर कर चुके थे और ये रैली भी वैसी ही होने वाली थी लेकिन जहां वो खड़े थे वहां से वाए कंधे के ऊपर से गोली निकलने की आवाज सुनाई दी. वहीं से मैंने अपना कैमरा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने कर दिया.”

गोली चलने पर भागने की कोशिश नहीं की?

वुक्की ने बताया, “अपनी सुरक्षा या फिर आगे क्या होगा, मुझे क्या करना है, मुझे कहां रहना है? ये वो चीजें थी जो दिमाग में चल रही थी लेकिन उससे भी बड़ी चीज ये थी कि इस घटना को अपने कैमरे में कैद करना है, जो ऐतिहासिक है. दिमाग में सिर्फ यही था कि मुझे अपना काम करना है.” वुक्की की ली गई इस तस्वीर ने पूरी सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *