सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

Anant-Radhika Wedding: विदाई में राधिका मर्चेंट की आंखों से छलके आंसू, फिर Isha और Shloka ने डांस से दुल्हन को किया चीयर अप! देखें वीडियो

2 मिनट पढ़ें

विदाई में इमोशनल हुईं अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका, छलके आंसू, ईशा ने  किया चीयर - Newlybride radhika merchant gets emotional in tears during her  vidai ceremony video viral isha akash

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए हैं और सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए हैं. कपल ने 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में सात फेरे लिए थे. दोनों की शादी से लगातार वीडियो-फोटोज सामने आ रहे हैं. वहीं अब राधिका की विदाई का वीडियो भी सामने आया है जिसमें अनंत की दुल्हनिया की आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं.

वायरल वीडियो में विदाई में चावल फेंकने की रस्म के दौरान राधिका मर्चेंट की की आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. वहीं बहू की आंखें नम देखकर ससुर मुकेश अंबानी भी इमोशनल होते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद आंखों में आंसू लिए राधिका आगे बढ़कर पंडित जी का आशीर्वाद लेती हैं.

 

ईशा और श्लोका ने किया परफॉर्म
राधिका मर्चेंट की विदाई की रस्म के दौरान ननद ईशा अंबानी और जेठानी श्लोका अंबानी अपनी परफॉर्मेंस से इमोशनल हुईं दुल्हन को चीयर अप करती नजर आती हैं. ननद-भाभी की जोड़ी गाने ‘शानदार कुड़ी’ पर जमकर डांस करती हैं और उन्हें देखकर राधिका भी मुस्कुरा देती हैं.

 

राधिका-अनंत की शादी में पहुंचे विदेशी मेहमान
अनंत-राधिका की शादी में अमेरिकन एक्ट्रेस किम कार्दर्शियन, क्लोई कार्दर्शियन, एक्टर जॉन सीना, सिंगर रेमा जैसे विदेशी मेहमान भी पहुंचे थे. यूके के फॉर्मर प्राइम मिनिस्टर बोरिस जॉनसन भी फैमिली के साथ मुकेश अंबानी के बेटे की शादी अटेंड करने भारत आए थे.

आज कपल का वेडिंग रिसेप्शन
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को सात फेरे लिए थे. 13 जुलाई को उनके शुभ आशीर्वाद का फंक्शन था. दोनों ही इवेंट्स में देश-विदेश से हस्तियों ने शिरकत की थी. यहां तक कि पीएम मोदी भी कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. आज, 14 जुलाई, 2024 को अनंत-राधिका का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *