सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

प्रशांत किशोर को क्या बिहार का मुख्यमंत्री बनना है? PK ने खुद बताया अपना सपना

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

प्रशांत किशोर को क्या बिहार का मुख्यमंत्री बनना है? PK ने खुद बताया अपना सपना

बिहार की स्थिति को लेकर प्रशांत किशोर ने यहां की व्यवस्था पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग जो फैक्ट्री में काम कर सकते हैं तो वो फैक्ट्री लगवा भी सकते हैं.

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा कि कई लोग सवाल करते हैं कि इतना मेहनत क्यों कर रहे हैं? वोट मांग नहीं रहे हैं, हम लोग से कुछ लिए भी नहीं…तो इतना मेहनत क्यों कर रहे हैं? कुछ लोग यह भी कहते हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री बनने आए हैं, इसलिए इतना मेहतन कर रहे हैं. ऐसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूं कि आप मुझे नहीं जानते हैं, हम इतना छोटा सपना लेकर नहीं पैदा हुए हैं. हम सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनने का सपना लेकर नहीं आए हैं.

ये सपना लेकर आए हैं कि अपने जीवन काल में बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में देखें ये सपना लेकर आए हैं. आपने जीवन काल में देखना चाहते हैं कि गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा तमिलनाडु और पंजाब समेत पूरे भारत वर्ष से एक दिन लोग बिहार में आकर रोजी-रोजगार करे तब मानेंगे कि बिहार में विकास हो रहा है.

बिहार सरकार पर प्रशांत किशोर का निशाना

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम बिहार के लोग मजदूर बनने के लिए पैदा नहीं हुए हैं. बिहार के लोग मजदूर के सप्लायर नहीं बन सकते हैं. यहां की व्यवस्था ने यहां के लोगों को मजदूर बना दिया है. देश में आज जिसको मजदूर की जरूरत है वो कहता है जाओ बिहार से मजदूर पकड़ कर ले आओ. आज किसी राज्यों में फसल नहीं कट रहा है तो कहता है एक सौ बिहारी को पकड़ कर काम करवा लो. बिहार के लोग जो फैक्ट्री में काम कर सकते हैं तो वो फैक्ट्री लगवा भी सकते हैं.

मुझे कोई नहीं डरा सकता- प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि हम पर भरोसा रखिए. कोई पार्टी कोई धर्म-जात के लोग मुझे नहीं खरीद सकते. चाहे वो कितना भी पैसा वाला क्यों न हो. मुझे कोई डरा नहीं सकता. मैं डरने वालों में से नहीं हूं. देश में कोई माई का लाल नहीं है जो मुझे खरीद सकता है. जन सुराज आपका प्लेटफॉर्म है ये मेरी पार्टी नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लोगों की पार्टी होनी चाहिए. ऐसी व्यवस्था हम बना रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *