देश भर में दीपावली मनेगी 22 जनवरी को : महेंद्र दुबे
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने जा रहे प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर लोगां में अत्याधिक उत्साह व प्रसन्नता है कि उनके प्रभु श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। यह कहना है दिलशाद कालोनी मंडल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र दुबे का |
महेंद्र दुबे कहते हैं देश के प्रधानमंत्री विश्व के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी विधिवत रूप से रामलला की मूर्ति को विराजमान करेंगे उस समय देश व दुनिया के सभी सनातनी अपने-अपने घरों के आस-पास मंदिरों में इकट्ठे होकर अयोध्या से इन अक्षतों के साथ राम लला की पूजा करें, कीर्तन करें, भण्डारें करे व रात में सभी 5-5 दिए अपने घरों में जलाकर भव्य दीपमाला करें क्योंकि 22 जनवरी को राम लला 500 सालों के लंबे संघर्ष के बाद अपने निज धाम में पधार
रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगां में पूजित अक्षतों को लेकर अपने-अपने मंदिरों व घरों में पूजा करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। महेंद्र दुबेकहते हैं यह हम सबका सौभाग्य है अपने जीवन काल में यह कार्य सम्पन्न होते देखेगें |