सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

असम के डिब्रूगढ़ जिले में आसमान से गिरी आफत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

असम के डिब्रूगढ़ जिले में कई स्थानों पर भारी ओलावृष्टि होने से 500 से अधिक घरों में तबाही मच गई।  गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटों के दौरान असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में विभिन्न स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है और बिजली गिर सकती है। सोमवार देर रात एवं मंगलवार तड़के मोरन तिंगखोंग नहरकटिया और अन्य इलाकों में ओलावृष्टि हुई।  इससे जिले में भारी नुकसान हुआ है। शुरुआती आकलन के अनुसार 37 गांवों में 310 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं तिंगखोंग के 21 गांवों में 202 मकानों को नुकसान पहुंचा है।

तिनसुकिया जिले में मंगलवार सुबह खेतोजन चाय बागान में ओलावृष्टि हुई लेकिन नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि तेज ओलावृष्टि के कारण मोरन और तिंगखोंग राजस्व मंडल के तहत कई घरों को नुकसान होने की खबर है। उन्होंने ट्वीट किया अधिकारियों को नुकसान का विस्तृत आकलन करने का निर्देश दिया गया है। प्रभावित सभी लोगों को सरकार हरसंभव मदद दे रही है।

Advertisement

इस बीच क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र गुवाहाटी ने एक बुलेटिन में कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में विभन्न स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। शेष अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय नगालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *