सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

देवों के देव महादेव’ फेम सोनारिका भदोरिया ने इस शो पर लगाया आरोप, 3 साल बाद भी नहीं दिए 70 लाख

2 मिनट पढ़ें
देवों के देव महादेव’ फेम सोनारिका भदोरिया ने इस शो पर लगाया आरोप, 3 साल बाद भी नहीं दिए 70 लाख

देवों के देव महादेव’ फेम सोनारिका भदोरिया ने इस शो पर लगाया आरोप, 3 साल बाद भी नहीं दिए 70 लाख

Advertisement

देवों के देव महादेव’ फेम सोनारिका भदोरिया ने इस शो पर लगाया आरोप, 3 साल बाद भी नहीं दिए 70 लाख

‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती की भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री सोनारिका भदोरिया ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सोनारिका ने बताया कि उन्होंने एक सीरियल में काम किया था और उसकी फीस उन्हें अभी तक नहीं मिली है। ये बात साल 2018 की है। यही नहीं सीरियल से जुड़े दूसरे कास्ट और क्रू का पैसा भी अटका पड़ा हुआ है। अब बस वह यह चाहती हैं कि उनका पैसा जल्दी से जल्दी मिल जाए।

उनका कहना है कि वह उनके करियर का सबसे बुरा वक्त था

उनका कहना है कि वह उनके करियर का सबसे बुरा वक्त था। पहले कोरोना की मार और फिर पेमेंट नहीं मिलने से मुश्किलें बढ़ी हैं। सोनारिका आखिरी बार सीरियल ‘इश्क में मरजावां‘ में नजर आई थीं। वह काफी समय से छोटे पर्दे से गायब हैं। सोनारिका ने बताया कि उन्होंने टीवी सीरियल ‘दास्तां-ए-मोहब्बत: सलीम अनारकली‘ की थी। इसमें काम करने के उनके करीब 70 लाख रुपये अटके पड़े हैं। सोनारिका ने कहा, ‘3 साल हो गए और मुझे अभी भी मेरे बकाए का भुगतान नहीं किया गया है।

Advertisement

शो में मेरे अलावा दूसरे एक्टर्स और टेक्नीशियंस के पैसे भी नहीं मिले

इस शो में मेरे अलावा दूसरे एक्टर्स और टेक्नीशियंस के पैसे भी नहीं मिले हैं। पहले कोविड-19 की पहली लहर ने हम पर असर डाला और फिर पैसे नहीं मिलने का मुद्दा था। हम एक्टर्स की जिंदगी हर रोज कुंआ खोदकर पानी पीने जैसा है।‘ सोनारिका ने कहा कि ‘मुझे उम्मीद है जल्दी ही मुझे पेमेंट कर दिया जाएगा। मेरी ओर से सभी कानूनी फॉर्मल्टीज और पेपरवर्क कर लिया गया है।‘

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *