Mahendra Bhaskar: करोल बाग़ जिला कांग्रेस के प्रशिक्ष्ण शिविर, में पहुंचे देवेन्द्र यादव : महेंद्र भास्कर
नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में अम्बेडकर भवन में करोल बाग जिला कांग्रेस कमेटी का प्रशिक्षण शिविर वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ की मुहिम के साथ आयोजित किया गया, जिसका आयोजन जिला अध्यक्ष महेन्द्र भास्कर ने किया। प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दीप प्रज्वलित करके और वंदे मातरम गायन के साथ शुरू किया। देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार डॉ नरेंद्र नाथ, मनीष चतरथ, महासचिव संगठन पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, हरि शंकर गुप्ता, राजेश लिलोठिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जगजीवन शर्मा, सी.पी.मित्तल, महासचिव सतेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष महेन्द्र भास्कर, मंगेश त्यागी, सुमित शर्मा, मोहम्मद उस्मान, नरेश शर्मा नीटू, सुनील बजाज सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की वोट चोरी के खिलाफ एसआईआर पर बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविरों का सभी 14 जिला अध्यक्षों ने अपने जिलो में सफलतापूर्वक आयोजन करके साबित कर दिया है कि कांग्रेस जमीन स्तर पर 13 हजार बूथों पर बहुत मजबूती से खड़ी है। संगठन सृजन अभियान के तहत केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के पश्चात जिस तरह से सभी विधानभाओं के प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 की नियुक्ति के लिए ब्लाक अध्यक्षों ने क्रांति स्तर पर काम करके दिल्ली के सभी 13026 बूथो पर बीएलए-2 नियुक्त किए है। दिल्ली कांग्रेस ने अपने प्रिय नेता श्री राहुल गांधी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के आव्हान पर काम करके कांग्रेस की विचारधारा के अनुसार भाजपा की वोट चोरी, चुनाव चोरी और सरकार चोरी करने की साजिश के खिलाफ संगठन को मजबूती से खड़ा करने का काम किया है।



