सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गुजरात में भारी बारिश से तबाही, नदियां उफान पर, कई जिलों में और बिगड़ सकते हैं बाढ़ के हालात

2 मिनट पढ़ें
गुजरात में भारी बारिश से तबाही, नदियां उफान पर, कई जिलों में और बिगड़ सकते हैं बाढ़ के हालात

गुजरात में भारी बारिश से तबाही, नदियां उफान पर, कई जिलों में और बिगड़ सकते हैं बाढ़ के हालात

Advertisement

दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। कई इलाकों में बीते तीन दिनों से बारिश नहीं थमी है। राज्य के 6 जिले बारिश से बुरी तरह प्रभावित हैं। हालात देखते हुए अहमदाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इस साल के मॉनसून में बाढ़-बारिश की घटनाओं में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया।

दो हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

नवसारी, वलसाड, दांग और छोटा उदयपुर समेत कई जिलों में दो हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वलसाड का सबसे बुरा हाल है। यहां एक बार फिर तेज बारिश शुरू हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद वलसाड के कुछ निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। यहां एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू के लिए मोर्चा संभाल रखा है।

Advertisement

कावेरी और अंबिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर

कावेरी और अंबिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, इसलिए नवसारी जिले के अधिकारी भी अलर्ट पर हैं। वलसाड और नवसारी जिलों में बहुत भारी बारिश हुई है। छोटा उदयपुर और नर्मदा जिलों में भी भारी बारिश हुई, जिससे नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भर गया है। यहां निचले इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *