अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को भारतरत्न देने की मांग : सूर्य प्रकाश सेमवाल

0
32
सूर्य प्रकाश सेमवाल
अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को भारतरत्न देने की मांग : सूर्य प्रकाश सेमवाल

अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को भारतरत्न देने की मांग : सूर्य प्रकाश सेमवाल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ )स्वाधीनता समर के अमर बलिदानी योद्धा श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस के अवसर पर आज दक्षिणी दिल्ली के पालम क्षेत्र में स्थित साध नगर शिव मंदिर धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मातृशक्ति द्वारा पुष्पांजलि अर्पण के उपरांत राष्ट्रीय गोष्ठी में अमर शहीद श्रीदेव सुमन के योगदान को स्थापित कर उन्हें भारतरत्न देने की माँग की गई।

स्कूली बच्चों ने श्रीदेव सुमन पर केंद्रित चित्रकला और रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार व केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मीडिया सलाहकार सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि श्रीदेव सुमन राष्ट्रीय स्तर के क्रांतिकारी,युवा लेखक और सजग पत्रकार भी थे। उन्होंने समूचे देश को अंग्रेजों के दमन से और टिहरी की प्रजा को राजशाही के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए 84 दिन की ऐतिहासिक भूख हड़ताल की। आजादी के अमृत काल में स्वातंत्र्य महानायक श्रीदेव सुमन के योगदान का पुनर्मूल्यांकन होना चाहिए।

कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड समाज साध नगर,पर्वतीय लोक विकास समिति दिल्ली इकाई,उत्तराखंड जनविकास समिति,महावीर एनक्लेव,सिविल सोसाइटी,सर्वसमाज कल्याण समिति,ज़नकल्याण समिति,विजय एंक्लेव,उत्तराखंड विकास एवं सांस्कृतिक समिति, इंद्रा पार्क और देवभूमि विकास समिति कैलाशपुरी ने मिलकर किया था। उत्तराखंड समाज,साध नगर के अध्यक्ष प्रभाकर ध्यानी और कार्यक्रम व्यवस्थापक एवं श्रीदेव सुमन के पारिवारिक सदस्य श्री प्रवीण बडोनी और श्रीमती मनीषा बडोनी ने आगंतुकों का स्वागत किया।

इस अवसर पर कारगिल के वीर योद्धाओं का भी स्मरण किया गया। स्कूली बच्चों ने श्रीदेव सुमन एवं देशभक्ति पर केंद्रित चित्रकला और रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली सरकार के पूर्व निदेशक और वरिष्ठ समाजसेवी जय लाल नवानी ने की। इस अवसर पर कैप्टन गुलाब सिंह शेखावत, नरेंद्र गुसाईं,महेश शर्मा, मान सिंह,आचार्य महावीर नैनवाल, रेखा रावत, बृजमोहन सेमवाल और रजनी जोशी ने भी अपने विचार रखे। चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों-ओम बडोनी,अभिनव उनियाल,रिद्धांस भट्ट,गौरव सेमवाल और हर्षित सेमवाल को बाल प्रतिभा पुरस्कार प्रदान किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here