सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi Water Crisis: दिल्ली के इन इलाकों में दो दिनों तक नहीं आएगा पानी, परेशानी से बचने के लिए करें ये काम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Water Crisis: दिल्ली के इन इलाकों में दो दिनों तक नहीं आएगा पानी, परेशानी से बचने के लिए करें ये काम

Delhi Water Crisis Water Supply Will Disturb in Areas like NDMC Karol Bagh Paharganj for Two Days 2 and 3 November Delhi Water Crisis: दिल्ली के इन इलाकों में दो दिनों तक नहीं आएगा पानी, परेशानी से बचने के लिए करें ये काम

Delhi Water Crisis: दिल्ली में फ्लोमीटर की स्थापना के काम की वजह से कई इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है. यह काम 2 और 3 नवंबर को होना है. ऐसे में दो दिनों तक कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने लोगों से कहा है कि वो पानी का स्टॉक जरूरी मात्रा में पहले से कर लें, ताकि फ्लोमीटर की स्थापना के दौरान कोई असुविधा न हो.

दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि फ्लोमीटर की स्थापना के काम के कारण चंद्रावल जल उपचार संयंत्र (DWTP) गुरुवार (2 नवंबर) से दो दिनों के लिए बंद रहेगा. जल बोर्ड ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “चंद्रावल डब्ल्यूटीपी 2 नवंबर को सुबह 10 बजे से बंद रहेगा और इस प्रकार, 2 नवंबर की शाम और 3 नवंबर की सुबह कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति उपलब्ध नहीं होगी.”

Advertisement

इन इलाकों में होगी पानी की किल्लत

दिल्ली जल बोर्ड ने बुधवार (1 नवंबर) को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली की सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी. इसके साथ ही बताया गया कि राजिंदर नगर में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी. डीजेबी ने कहा कि पूर्व और पश्चिम पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी के आसपास के क्षेत्र और छावनी क्षेत्र और दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी पानी की कमी होगी.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *