सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने की DTC बस में यात्रा, लोगों से लिया फीडबैक, चलेंगी 300 और ई-बसें

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने की DTC बस में यात्रा, लोगों से लिया फीडबैक, चलेंगी 300 और ई-बसें

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि 23 जनवरी को हम 300 और इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. ऐसे में जल्द ही हम 1800 से 2000 का आंकड़ा छू लेंगे.

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और लोगों से फीडबैक लेने के लिए मंगलवार को डीटीसी बस में यात्रा की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे दिल्ली के लोगों से अपील करते हैं कि जितना हो सके सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी. कैलाश गहलोत ने कहा कि 23 जनवरी को हम 300 और इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. ऐसे में जल्द ही हम 1800 से 2000 का आंकड़ा छू लेंगे.

परिवहन मंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य परिवहन व्यवस्था में सुधार करना है और 1,300 इलेक्ट्रिक बसों के साथ दिल्ली एकमात्र ऐसा शहर है, जिसके पास इतना बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देने का मकसद ये है कि प्रदूषण को कम करना है.

Advertisement

दिसंबर में 500 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई गई थी हरी झंडी

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर महीने में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 500 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई थी. इसी के साथ दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 1,300 हो गई थी. इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा था कि ये 500 बसें शहर में प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद करेंगी.

वहीं परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा था कि दिल्ली में अब देशभर से सबसे अधिक इलेक्ट्रिक बसें हैं. जनवरी 2022 से 800 बसें पहले ही चालू हो चुकी हैं. ये पर्यावरण-अनुकूल बसें अब तक 42 मिलियन किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी हैं, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 34,000 टन की कमी आई है. प्रदूषण को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को अधिक टिकाऊ बनाने के लिए शहर में 2025 तक 10,480 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का लक्ष्य है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *