Home आमने सामने Delhi Public Toilets: आधुनिक सुविधाओं से लैस सार्वजनिक शौचालय बनने से दिल्ली...

Delhi Public Toilets: आधुनिक सुविधाओं से लैस सार्वजनिक शौचालय बनने से दिल्ली की पर्यटन तस्वीर बदलेगी : मुकेश बंसल

0
6

Delhi Public Toilets: आधुनिक सुविधाओं से लैस सार्वजनिक शौचालय बनने से दिल्ली की पर्यटन तस्वीर बदलेगी : मुकेश बंसल

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली में नागरिकों और देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी के अलग अलग हिस्सों में पहले चरण के तहत 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक बनाए जाएंगे। इसी विषय पर बात करते हुए कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल ने कहा कि आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक बनाने का दिल्ली सरकार का फैसला शानदार है और इससे न सिर्फ नागरिकों को सुविधा होगी बल्कि दिल्ली साफ व स्वच्छ भी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए दिल्ली सरकार की व्यय वित्त समिति ने 266.26 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है। श्री बंसल ने बताया कि इन शौचालयों का निर्माण दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की योजना केवल सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि इन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिल्ली की पर्यटन और नागरिक सुविधाओं की तस्वीर बदलने की भी है। श्री बंसल ने बताया कि पहले चरण में 500 शौचालय ब्लॉक तैयार किए जाएंगे और इसके सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद दूसरे चरण में 500 और सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक बनाए जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि शौचालय ब्लॉक्स में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग अलग शौचालय होंगे और दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैंप और सुगम प्रवेश की व्यवस्था की जाएगी। श्री बंसल ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में केयरटेकर रूम और चौकीदार के लिए अलग स्थान बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन आधुनिक शौचालय ब्लॉक्स में नागरिकों और पर्यटकों की रोज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक दुकान का भी प्रावधान किया गया है जहां पर उन्हें स्नैक्स, पेय पदार्थ और दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। श्री बंसल ने बताया कि परियोजना के तहत बनने वाले सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक्स में सोलर पैनल, सीसीटीवी कैमरे जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। उन्होंने बताया कि परियोजना में सिर्फ भवन निर्माण ही नहीं बल्कि बागवानी और फर्नीचर से जुड़े काम भी शामिल किए गए हैं यानी शौचालयों के आसपास के क्षेत्र को भी बेहतर तरीके से विकसित करने की योजना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here