सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Pollution: ‘दिल्ली में इस समस्या के लिए AAP-BJP जिम्मेदार’, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का दावा

2 मिनट पढ़ें
Delhi Pollution

Delhi Pollution: 'दिल्ली में इस समस्या के लिए AAP-BJP जिम्मेदार', कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का दावा

Advertisement

Pramod Tiwari On Delhi Pollution: दिल्ली में रविवार को एक्यूआई लेवल 300 पार पहुंच गया. हर बढ़ते दिन के साथ राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है. इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए केंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली सरकार जिम्मेदार है. कई राज्यों की सरकारों ने प्रदूषण को कम करके दिखाया है.”

उन्होंने आगे सवाल किया कि दिल्ली के एलजी इस वक्त क्या कर रहे हैं? यमुना नदी प्रदूषित है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल साल की शुरुआत में सिर्फ नए-नए वादे करते रहे और केंद्र सरकार को जहां उन्हें दखल देना चाहिए था वहां दखल दिया नहीं. मैं दिल्ली में प्रदूषण को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार को दोषी मानता हूं.

बता दें कि दिल्ली प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली कई इलाकों में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार दर्ज किया गया.

बीजेपी पर लगाए ये आरोप

Advertisement

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महा विकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर तनातनी चल रही है. इस पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद ने कहा, “मैं इससे सहमत नहीं हूं कि तनातनी चल रही है. सीट शेयरिंग को लेकर वार्ता हो रही है. लोकत्रांतिक गठबंधन में वार्ता होती है. भाजपा की तानाशाही छोटे दलों को भी निगल जाती है. हमारे यहां सभी के विचार लिए जाएंगे और समय रहते सीट शेयरिंग फॉर्मूला सुलझा लिया जाएगा.”

अखिलेश यादव महाराष्ट्र में 12 सीट मांग रहे हैं. इस पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद ने कहा, उन्होंने 12 सीट की मांग नहीं की है. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि वार्ता चल रही है, वार्ता होने के बाद सीट शेयरिंग सुलझा लिया जाएगा.

सपा अध्यक्ष ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. इस पर उन्होंने कहा, सिर्फ यूपी ही नहीं, जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां पर कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *