करावल नगर कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के ऐतिहासिक मूल्यों से मिली प्रेरणा : आदेश भारद्वाज

0
113
आदेश भारद्वाज
करावल नगर कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के ऐतिहासिक मूल्यों से मिली प्रेरणा : आदेश भारद्वाज

करावल नगर कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के ऐतिहासिक मूल्यों से मिली प्रेरणा : आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के दिशा निर्देश पर चल रहे कांग्रेस पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत करावल नगर जिला कांग्रेस में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और कांग्रेस के ऐतिहासिक मूल्यों को समझकर उनपर चलने का संकल्प लिया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को वैचारिक और रणनीतिक रूप से सशक्त बनाना तथा संगठनात्मक तैयारियों को धार देना रहा। जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुए इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंत्रोच्चारण और दीप प्रजवल्लित कर किया गया जिसमें प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन और सह प्रभारी दानिश अबरार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि उत्तर पूर्वी लोकसभा प्रभारी रमेश सब्बरवाल, मनोज यादव, जिला प्रभारी लक्ष्मण रावत, दीपक वशिष्ठ, फरीद शाह, पूर्व विधायक हसन अहमद, पूर्व प्रत्याशी पी के मिश्रा, ईश्वर बागड़ी, मंगेश त्यागी, लोकेंद्र चौधरी और एस पी सिंह के अलावा कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकों ब्लॉक अध्यक्षों, संगठन प्रभारीगणों और मंडल अध्यक्षो ने विचार रखे। प्रशिक्षण सत्र में पार्टी की नीतियों, विचारधारा, जमीनी मुद्दों और जनसंघर्ष के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के ऐतिहासिक मूल्यों के साथ साथ चुनावी रणनीति, जनसंपर्क, सोशल मीडिया प्रबंधन, बूथ स्तरीय संगठन, और जन आंदोलनों से जोड़ने की रणनीतियों पर प्रशिक्षित किया गया। शिविर के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली की भाजपा शासित सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को मूलभूत सुविधाओं के नाम पर ठगा गया है। बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। बढ़ती बेरोजगारी, प्रदूषण और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति ने दिल्ली को संकट में डाल दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here