Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण के बीच 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य...

Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण के बीच 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य आदेश लागू

0
36

Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण के बीच 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य आदेश लागू

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए गुरुवार से सभी सरकारी और निजी संस्थानों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया गया है सरकार का कहना है कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर वाहनों की संख्या घटाना और प्रदूषण के स्तर को कम करना है आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा
दिल्ली सरकार ने यह निर्णय ऐसे समय में लिया है जब राजधानी और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता लगातार बेहद खराब बनी हुई है बीते कई दिनों से दिल्ली घने स्मॉग की चपेट में रही जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई वहीं उड़ान सेवाएं और सार्वजनिक परिवहन भी प्रभावित रहे हालात को गंभीर मानते हुए सरकार ने ग्रेप-4 के तहत सबसे सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं
दिल्ली कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि गुरुवार से दिल्ली के सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम का पालन करना अनिवार्य होगा उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नियम सभी सेक्टरों पर समान रूप से लागू होगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी आदेश के सख्त अनुपालन की जिम्मेदारी श्रम विभाग को सौंपी गई है
निर्माण कार्य बंद होने से प्रभावित मजदूरों के लिए भी दिल्ली सरकार ने राहत का ऐलान किया है ग्रेप-3 नियमों के तहत राजधानी में निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाई गई है जिससे बड़ी संख्या में मजदूर प्रभावित हुए हैं ऐसे में सरकार ने रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 10 हजार रुपये की सहायता राशि देने का फैसला लिया है यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि ग्रेप-4 हटने के बाद भी हालात के अनुसार आगे राहत दी जाएगी
दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स बुधवार को 329 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है हालांकि यह पिछले कुछ दिनों की तुलना में थोड़ा बेहतर है जब AQI गंभीर स्तर पर पहुंच गया था सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार बुधवार सुबह अधिकांश इलाकों में AQI गंभीर स्तर से नीचे दर्ज किया गया जबकि कुछ क्षेत्रों में यह खराब श्रेणी में रहा
मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं और कोहरे में कमी के कारण प्रदूषण में थोड़ी राहत देखने को मिली है मंगलवार को 24 घंटे का औसत AQI 354 रहा जो गंभीर श्रेणी से बाहर आने का संकेत देता है हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह राहत अस्थायी हो सकती है और हालात पर लगातार नजर बनाए रखना जरूरी है
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान जताया है अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ठंड का असली असर शुरू नहीं हुआ है और मौजूदा कोहरा मुख्य रूप से प्रदूषण के कारण है
प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए दिल्ली सरकार पहले ही कई सख्त कदम उठा चुकी है पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं रखने वाले वाहनों को ईंधन न देने का आदेश जारी किया गया है इसके साथ ही BS-VI मानकों से नीचे के गैर दिल्ली वाहनों के राजधानी में प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है
सरकार का मानना है कि 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम लागू होने से ट्रैफिक दबाव कम होगा और प्रदूषण के स्तर में धीरे-धीरे सुधार आएगा प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक बाहर निकलने से बचें सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करें और प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग दें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here