Delhi politics: साल भर से लोगो को गुमराह कर रह रही, है रेखा गुप्ता सरकार : अविशेक कुमार
नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली की जनता को साल भर से गुमराह कर रही है और दिल्ली की जनता से विधानसभा चुनाव में किये गए वादे पूरे नहीं किये गए | यह कहना है लक्ष्मी नगर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एडवोकेट अविशेक कुमार का | अविशेक कुमार कहते हैं चुनाव के दौरान कहा गया था यदि भाजपा की सरकार बनी तो अगले माह से ही दिल्ली की महिलाओं के खाते में ढाई-ढाई हजार रुपये पहुंच जायेगें लेकिन पूरा साल बीतने के बावजूद महिलाओं को इंतजार है |
कहा गया था यमुना को साफ़ करा दिया जाएगा ,कूड़े के पहाड़ हटा दिए जायेगें लेकिन ना तो यमुना साफ़ हुई और ना ही कूड़े के पहाड़ हटे अलबत्ता रेखा गुप्ता कूड़े के पहाड़ों को यह जरुर कहती हैं पहाड़ों तुम्हे जाना होगा | आब आप ही बतायिए बिना सरकार के प्रयास के कूड़े के पहाड़ कैसे जायेगें | अविशेक कुमार कहते हैं रेखा गुप्ता महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देने का वादा भुलाकर मुफ्त सिलेंडर की राशि देने के नाम पर महिलाओं के रसोई खर्च में राहत देने की बात कह रही है। अगर महिलाओं और बेटियों को सौगात देने की बात करनी है तो पहले ढाई हजार रुपये देने के वादे को पूरा करे ताकि दिल्ली में महिलाएं आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन सकें। अविशेक कुमार कहते हैं कि रेखा गुप्ता सरकार जनता को पिछले एक वर्ष से भ्रमित कर रही है क्योंकि इनके पास सरकार चलाने के अनुभव की कमी के साथ-साथ कोई विजन भी नही है।
यही कारण है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाडली योजना को परिवर्तित करके उसका लखपति बिटिया का नाम दे दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 21 वर्ष की आयु की बिटिया को एक लाख रुपये देने की बात कर रही है क्या एक लाख में उच्च शिक्षा मिल सकेगी जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय में बीटेक, बीबीए की एक वर्ष की फीस 50 हजार से अधिक है और अन्य सामान्य कोर्स की तीन वर्षों की फीस और पाठ्यक्रम का खर्च कहीं अधिक है।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पहले महिलाओं को ढाई हजार रुपये मासिक देने के अपने वादे को पूरा करें |



