सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

होली की पूर्व संध्या पर दिल्ली पुलिस का संदेश;नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद ना चलाए वाहन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन नहीं चलायें: होली की पूर्व संध्या पर दिल्ली पुलिस का संदेश

दिल्ली में मंगलवार को अफगानिस्तान पर भारत-मध्य एशिया संयुक्त कार्यकारी समूह की पहली बैठक में भारत ने चाबहार बंदरगाह के जरिये अफगानिस्तान को 20,000 मीट्रिक टन गेहूं भेजने का ऐलान किया. इस बैठक में युद्ध से तबाह अफगानिस्तान के हालात पर गहन चर्चा हुई.

‘माइक्रोब्लॉगिंग’

‘माइक्रोब्लॉगिंग’ मंच ट्विटर पर मंगलवार को होली संबंधी ढेर सारे पोस्ट के बीच ‘ऑनलाइन’ भोजन डिलिवरी मंच जोमैटो के एक ट्वीट पर दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया ने कई लोगों को हैरान कर दिया. उक्त प्रतिक्रिया में दिल्ली पुलिस ने लोगों को भांग समेत अन्य नशीले पदार्थ का सेवन करने की हालत में वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया है.

जोमैटो ने पूर्वाह्न 10:35 बजे ट्वीट किया,हम भांग की गोली की आपूर्ति नहीं करते

होली पर कई लोगों द्वारा पेय पदार्थों और मिठाइयों में मिलाकर भांग का सेवन किया जाता है. इस साल होली बुधवार को मनाई जाएगी. इस सब की शुरुआत एक ग्राहक द्वारा भांग की आपूर्ति करने के लिए कहने का जोमैटो द्वारा मखौल उड़ाने के साथ हुई. जोमैटो ने पूर्वाह्न 10:35 बजे ट्वीट किया, ‘‘कोई गुरुग्राम के शुभम को बताये कि हम भांग की गोली की आपूर्ति नहीं करते. वे हमसे इसके लिए 14 बार कह चुके हैं.”

Advertisement

इस ट्वीट पर 87,000 से अधिक ‘व्यू’ आये हैं और इस ट्वीट ने दिल्ली पुलिस का भी ध्यान आकृष्ट किया. दिल्ली पुलिस ने इसका इस्तेमाल लोगों को जिम्मेदारी से होली मनाने की याद दिलाने के लिए किया. जोमैटो के पोस्ट का जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने पूर्वाह्न 11:06 बजे ट्वीट किया, ‘‘यदि कोई शुभम से मिले.. उससे कहे कि यदि वे भांग का सेवन करते हैं तो वाहन नहीं चलायें.”

दिल्ली पुलिस के ट्वीट को अपराह्न 3:50 बजे तक 64,000 ‘व्यू’ मिल चुके हैं. नेट उपयोगकर्ताओं में से कई ने दिल्ली पुलिस की इस प्रतिक्रिया की सराहना की. इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि होली पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए पीसीआर के साथ दिल्ली यातायात पुलिस की विशेष टीम शहर की विभिन्न सड़कों पर तैनात रहेंगी.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में मोटर चालकों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात के सुगम प्रवाह और दोपहिया वाहनों पर स्टंट एवं तेज गति से वाहन चलाने से रोक के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है. दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एक परामर्श के मुताबिक 2,033 अधिकारियों वाले विशेष दलों को होली पर 287 प्रमुख चौराहों और 233 संवेदनशील बिंदुओं पर तैनात किया जाएगा.

परामर्श में कहा गया है, ‘‘उन वाहनों के पंजीकृत मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिनके वाहन नाबालिगों/अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा चलाते पाये जाते हैं या उन पर स्टंट करते पाये जाते हैं या उनके वाहन बिना लाइसेंस के चलाते पकड़े जाते हैं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *