सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 2 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Hashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियां

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान द्वारका जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ और हाशिम बाबा गैंग के कथित शूटर शिवम के बीच मुठभेड़ हो गई। नजफगढ़-गुरुग्राम UER-2 हाईवे पर हुई इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब सात राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शिवम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि हाशिम बाबा गैंग से जुड़ा शिवम किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने नजफगढ़-गुरुग्राम UER-2 हाईवे पर घेराबंदी कर उसे रोकने की योजना बनाई। पुलिस ने जब आरोपी को घेरकर पकड़ने की कोशिश की तो कथित तौर पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में शिवम के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया शिवम डाबड़ी थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में आरोपी है। इसके अलावा 24 अक्टूबर को नजफगढ़ इलाके में हुई एक व्यक्ति की हत्या और डकैती की वारदात में भी उसकी कथित भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किन अन्य वारदातों में शामिल रहा है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से बरामद पिस्टल और कारतूस को कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि शिवम का हाशिम बाबा गैंग के अन्य सदस्यों से किस तरह का संपर्क था और वह गिरोह के नेटवर्क में क्या भूमिका निभा रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से जुड़े आपराधिक मामलों और गिरोह के नेटवर्क के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *