सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Delhi News: दिल्ली में वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का एक्शन, ओखला में कार से 2 करोड़ रुपये बरामद, दो लोग हिरासत में

2 मिनट पढ़ें
Delhi News: दिल्ली में वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का एक्शन, ओखला में कार से 2 करोड़ रुपये बरामद, दो लोग हिरासत में

Delhi News: दिल्ली में वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का एक्शन, ओखला में कार से 2 करोड़ रुपये बरामद, दो लोग हिरासत में

Delhi 2 Crore Recovered From Car: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश भर में लोकसभा 2024 चुनाव की घोषणा के बाद से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. जिसके बाद से देश भर की पुलिस अलर्ट मोड में है और लगातार संदिग्धों की जांच की जा रही है. इस क्रम में देश भर में कैश और शराब आदि पकड़े जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के ओखला इलाके में एक बीएमडब्लू कार पकड़ी गई है, जिससे करोड़ों रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

दिल्ली के ओखला इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार से 2 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं. कार में बैठे 2 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की गई. वहीं, बरामद पैसे जब्त कर लिए गए है.

दिल्ली के ओखला में कार से 2 करोड़ रुपये बरामद

डीसीपी साउथ ईस्ट राजेश देव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाना इलाका स्थित मां आनंदमयी मार्ग पर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने एक बीएमडब्लू गाड़ी से करोड़ों रुपये बरामद किए हैं. जिसे गाड़ी सहित जब्त कर लिया गया है. अब तक दो करोड़ रुपये से ज्यादा की गिनती की जा चुकी है और अभी गिनती जारी है. इस मामले में पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में भी लिया है. इनकमटैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी और एसडीएम भी मौके ओर मौजूद हैं.

दिल्ली में 25 मई को छठे चरण में मतदान

बता दें कि, राजधानी दिल्ली में 25 मई को छठे चरण में मतदान होना है. इसे लेकर इलेक्शन कमीशन दिल्ली की सभी सात सीटों पर निगरानी रख रही है. इस दौरान कहीं भी कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर तुरंत ही फ्लाइंग स्क्वाड की टीम को मौके पर पहुंच रही है. अब इस पूरे मामले की जांच चुनाव आयोग की ओर से हायर किये गए रिटर्निंग ऑफिसर करेंगे, जो चुनाव के समय में प्रत्याशियों के खर्च पर निगरानी के साथ ऐसे मामलों की जांच करते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *