सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Delhi Murder Case: मकान मालिक ने किराएदार को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Murder Case: मकान मालिक ने किराएदार को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मकान मालिक ने अपने किराएदार को बंद कर दो दिनों तक बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक इरशाद को शक था कि उसका किराएदार तमन्नी फोन हैक करने की कोशिश कर रहा था। इसी शक के चलते इरशाद ने तमन्नी और उसके रूममेट वीरेंद्र को कमरे में बंद कर दोनों पर लगातार मारपीट की।

डीसीपी उत्तर-पश्चिमी दिल्ली भीष्म सिंह ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को इरशाद ने दोनों को कमरे में बंद कर मुक्कों और बेल्ट से पीटा। दोनों किसी तरह बचकर शुक्रवार को नाजिम के घर पहुंचे। गंभीर चोटों के कारण तमन्नी को स्थानीय क्लीनिक से दर्द निवारक दवाई ली गई, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही। रात को लगभग 10 बजे उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टरों ने पेट का अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी। शनिवार को अल्ट्रासाउंड में पता चला कि उसके पेट में बड़ी मात्रा में खून जम गया था। इसके बाद तमन्नी और वीरेंद्र को शुभाष प्लेस पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचाया गया।

Advertisement

पुलिस ने तमन्नी के बयान के आधार पर इरशाद के खिलाफ मामला दर्ज किया और रोहिणी से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इरशाद ने स्वीकार किया कि उसे शक था कि तमन्नी और वीरेंद्र वजीरपुर स्थित उसकी फैक्ट्री में हुई चोरी का वीडियो अपने फोन से डिलीट करने की कोशिश कर रहे थे। इसके अलावा, उसे यह भी शक था कि दोनों ने उसके कुछ दुर्लभ सिक्के चुरा लिए हैं।

डीसीपी ने बताया कि इरशाद टर्मिन इंजेक्शन का आदी था और इसे जिम में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करता था। पीटाई के दौरान भी इरशाद ने इस इंजेक्शन का इस्तेमाल किया। इस घटना ने दिल्ली में किरायेदार-मकान मालिक संबंधों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की आवश्यकता को उजागर किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *