सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Delhi LG: दिल्ली के नये एलजी के शपथ ग्रहण समारोह से नाराज होकर लौटे डॉ हर्षवर्धन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi LG: दिल्ली के नये एलजी के शपथ ग्रहण समारोह से नाराज होकर लौटे डॉ हर्षवर्धन

दिल्ली के नए उप राज्यपाल के तौर पर आज विनय कुमार सक्सेना ने शपथ ली. शपथ ग्रहण का ये समारोह राज निवास में रखा गया था. इस समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के दिल्ली कैबिनेट के सभी मंत्री भी शामिल हुए. इसके अलावा दिल्ली के कुछ सांसद और विधायक भी शामिल हुए.

डॉ हर्षवर्धन सिंह समारोह शुरू होने से पहले ही वापस लौट गये

हालांकि इस शपथ समारोह के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि बीजेपी सांसद डॉ हर्षवर्धन सिंह समारोह शुरू होने से पहले ही वापस लौट गये. दरअसल इस समारोह का आयोजन जिस जगह पर किया गया था उस जगह पर बैठने की व्यवस्था कुछ इस तरह से की गयी थी कि कुछ सांसदों ने इस पर नाराजगी जताई. डॉ हर्षवर्धन तो इतने नाराज हुए कि उन्होंने वहां बैठने के बजाय वापस लौटने लगे. इस बीच कुछ अधिकारियों ने उन्हें काफ़ी देर तक मानने की कोशिश की लेकिन वो बिना रुके राज निवास से निकल गये. दरअसल सांसद और विधायकों के बैठने की जो व्यवस्था की गयी थी उसको लेकर डॉ हर्षवर्धन ने नाराजगी जतायी थी.

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *