Home आर्टिकल जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन को ले हुई मैराथन में कुछ नामों...

जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन को ले हुई मैराथन में कुछ नामों को ले आपत्ति जताई दिल्ली के नेताओं नें – अश्वनी भारद्वाज

0
56
Delhi leaders objected to some names during the marathon selection process for District Congress Presidents

जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन को ले हुई मैराथन में कुछ नामों को ले आपत्ति जताई दिल्ली के नेताओं नें – अश्वनी भारद्वाज

नई दिल्ली , करीब एक माह की लंबी कवायद और रायशुमारी के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा गठित हाई लेवल कमेटी की आज कांग्रेस मुख्यालय में वन टू वन बैठक आयोजित की गई | बैठक में संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, दिल्ली के प्रभारी क़ाज़ी निजामुद्दीन , एवं शशिकांत सेंथिल (सांसद) नें संगठन सृजन अभियान के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ नए जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की | मिली जानकारी के मुताबिक पर्यवेक्षकों द्वारा तैयार रिपोर्ट का खाका बनाया गया और दिल्ली के बड़े नेताओं जिनमें अजय माकन ,प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव सहित लोकसभा चुनाव लड़े नेताओं से भी इस बाबत राय जानी गई | हालांकि जिला स्तर पर यह राय पहले ही ली जा चुकी थी लेकिन शीर्ष कमेटी नें भी उनसे राय लेना जरूरी समझा ताकि किसी भी विवाद से बचा जा सके | और मजबूत से मजबूत विकल्प की तलाश हो सके | यह बात अलग है रायशुमायरी के साथ-साथ जातीय समीकरणों ,महिला तथा अल्पसंख्यकों के साथ-साथ दलित वर्ग को साधने की जिम्मेदारी भी इस टीम की है क्योंकि पार्टी हाईकमान के ऐसे निर्देश जो हैं | बुरे दौर में जो वर्ग पार्टी के साथ खड़ा है उन्हें नजरंदाज करना पार्टी के लिए खतरे का सौदा हो सकता है | बताया जा रहा है दिल्ली के एक बड़े नेता नें जहां एक जिला अध्यक्ष की कार्यशैली पर कड़ा एतराज जताते हुए उनके नाम को सिरे से ख़ारिज करने को कहा तो एक नेता नें दूसरे विकल्प पर तंज कसा और उसकी कमियां गिनवाई | यहाँ हम किसी के नाम का उल्लेख कर किसी विवाद को जन्म नहीं देना चाहते लेकिन इतना जरुर बताना चाहेगें पार्टी जो भी निर्णय लेगी या ले चुकी है उसमें किसी एक की नहीं चलने वाली समझ गए न आप, इस दौर में पार्टी हर पत्ता सम्भल -सम्भल कर खेलने के मूड में है | मिली जानकारी के मुताबिक एक नाम पर तो एक नेता नें यहाँ तक कहा यदि इसे जिला अध्यक्ष बनाया गया तो यह अपना कद बढ़ा भाजपा तक का दामन थाम सकता है | कौन हो सकता है यह नाम इसकी चर्चा करना अभी ठीक नहीं | इस कवायद से इतना तो तय है पार्टी जो भी निर्णय लेगी किसी भी व्यक्ति विशेष के प्रभाव से मुक्त हो पार्टी इंटरेस्ट में ही लेगी क्योंकि इस पूरे सिस्टम पर खुद राहुल गांधी की नजर है और इस बात से सभी वाकिफ हैं राहुल गाँधी अपनी मिशन में अडंगा डालने वालों से किस तरह से निपटते हैं | इस कवायद से इतना भी तय माना जा रहा है कुछ चौंकाने वाले नाम भी सामने आ सकते हैं जैसा की कुछ नेताओं नें आज कमेटी के सामने कहा है जिला अध्यक्ष पदों पर दिल्ली स्तर पर जो चर्चित युवा चेहरें है और उनकी नजरे प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक रहती है उन्हें जिला अध्यक्ष बना पार्टी को मजबूती दी जा सकती है | कौन है ये चेहरे आप समझ ही गए होंगे नहीं समझे तो फिर कभी चर्चा करेगें इस पर | आज बस इतना ही …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here