Delhi Government: दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर भाजपा ने किया वादा पूरा : डॉ यू के चौधरी
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के आवेदन के लिए 1 अगस्त 2026 को पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2500 रुपये प्रति महीना दिल्ली सरकार की ओर से मिलेंगे। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी ने कहा कि इस पहल से 17 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ होगा और उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए महिलाओं को सबसे पहले दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, उसके बाद सिटीजन लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर के रजिस्टर नाउ पर जा कर अपना आधार नंबर और जन्म तिथि डालनी होगी, जब रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाए तो आई़डी और पासवर्ड बना कर, पोर्टल पर लॉगिन करें।
श्री चौधरी ने बताया कि इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व अपने परिवार और बैंक से जुड़ी जानकारी डाले, सारे जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें, साथ ही सांसद या विधायक का समर्थन पत्र अपलोड करें, इसके बाद सारी जानकारी एक बार चेक करें और फॉर्म सबमिट कर दें। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के जरिए महिलाएं दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। श्री चौधरी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने काफी ऐसी योजनाएं शुरू की है जिनका सीधा सीधा लाभ बहुत जल्द दिल्ली की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए थे उन सभी वादों को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है और हर संभव कार्य कर रही है जैसे यमुना नदी की साफ सफाई का काम शुरू हो चुका है, प्रदूषण को रोकने का काम शुरू हो गया है, दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू हो गई है और कई ऐसी लाभकारी योजनाएं हैं जिन पर दिल्ली सरकार काम कर रही है।



