Home देश दुनिया दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबियत, LNJP अस्पताल में...

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबियत, LNJP अस्पताल में हुए भर्ती

0
233

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की करवाई के बाद तिहाड़ जेल में बद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को आज दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की 57 साल के सत्येंद्र जैन का ऑक्सीजन लेवल कम होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कमर दर्द और दिल की धड़कन तेज होने के बाद तिहाड़ जेल से जैन को पहले दिल्ली के ही जीबी पंत में भेजा गया था और फिर वहां से सटे दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। आपको बता दे की ईडी ने हाल ही में सत्येंद्र जैन को धनशोधन निवारण अधिनियम यानि पीएमएलए की धाराओं के तहत 30 मई को गिरफ्तार किया था। सत्येंद्र जैन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इसी साल के अप्रैल महीने में ईडी ने सत्येंद्र जैन परिवार की कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here