सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Delhi Crime: दिल्ली में नवजात बच्चों की चोरी और तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 10 बदमाश गिरफ्तार, 6 मासूम बरामद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: दिल्ली में नवजात बच्चों की चोरी और तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 10 बदमाश गिरफ्तार, 6 मासूम बरामद

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नवजात बच्चों की चोरी और तस्करी से जुड़े रैकेट को बेनकाब किया है। दक्षिणी दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया और एक साल से कम उम्र के छह मासूम बच्चों को सकुशल बरामद किया। इनमें छह माह का एक बच्चा भी शामिल है, जिसे पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर सुरक्षित ढंग से बरामद किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह नवजात बच्चों की चोरी कर उन्हें बड़े पैमाने पर तस्करी के लिए भेजता था। लंबे समय से चली इस अंतरराज्यीय गतिविधि की गहन जांच के बाद स्पेशल स्टाफ ने यह बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

बरामद किए गए बच्चे सभी स्वस्थ हैं और फिलहाल उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई बच्चों की सुरक्षा और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने की दिशा में अहम कदम है।

Advertisement

इस भंडाफोड़ के बाद दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता है और ऐसे किसी भी रैकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *