Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Congress: निगम चुनावों के मद्देनजर सभी विधानसभा प्रभारियों से, 15 दिनों...

Delhi Congress: निगम चुनावों के मद्देनजर सभी विधानसभा प्रभारियों से, 15 दिनों में प्रत्येक वार्ड से 3 नाम मांगे दिल्ली कांग्रेस नें

0
12

Delhi Congress: निगम चुनावों के मद्देनजर सभी विधानसभा प्रभारियों से, 15 दिनों में प्रत्येक वार्ड से 3 नाम मांगे दिल्ली कांग्रेस नें

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आगामी निगम चुनावों के मद्देनजर सभी विधान सभा प्रभारियों से अगले 15 दिनों में प्रत्येक वार्ड से 3 ऐसे नाम मांगे है जो लोग क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं और जनता के बीच प्रसिद्ध हैं और जो अच्छी छवि के लिए जानते हैं, जिसमें एक महिला, एक एस.सी और एक जनरल केटेगरी को होना चाहिए। सभी ऑब्जर्वरों की विशेष जिम्मेदारी होगी कि क्षेत्र में अलग थलग पड़े कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थकों से व्यक्तिगत रुप से मिलकर उन्हें घर से बाहर निकालकर संगठन में सक्रिय रुप से जोड़े देवेन्द्र यादव ने प्रदेश कार्यालय में लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारी और विधानसभा प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आगामी निगम चुनावों के मद्देनजर सभी विधानसभा प्रभारियों से अगले 15 दिनों में प्रत्येक वार्ड से 3 नाम मांगे है, जिसमें एक महिला, एक एस.सी और एक जनरल कैटेगरी को होना चाहिए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, प्रदेश महासचिव संगठन अनिल भारद्वाज, प्रदेश प्रशासनिक प्रभारी जतिन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार, सी.पी. मित्तल, महासचिव पी0के0 मिश्रा, गौरी शंकर शर्मा, , सतेन्द्र शर्मा, , लोकेन्द्र चौधरी, दीपक भारद्वाज, मीर सिंह मुख्य रुप से मौजूद थे। देवेन्द्र यादव ने साफ निर्देश दिए कि लोकसभा और जिला प्रभारी को बेहतर कोआर्डिनेशन बनाकर करने के निर्देश भी देते हुए कहा कि ब्लाॅक कांग्रेस की मासिक बैठकों में जिला व ब्लाक पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। बैठक में सभी आब्र्जवरों को प्रत्येक वार्ड में हर बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की संगठन के प्रति गतिविधियों पर सम्पूर्ण निगरानी करने के निर्देश दिए कि हर बूथ को मजबूत करने के लिए सभी जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों और सेक्टर इंचार्ज को एकजुट होकर काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here