सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi: दिल्ली में बिजली कीमतों में बढ़ोतरी पर आतिशी का बड़ा दावा, ‘4 महीने तक CM रहूंगी और मैं…’

3 मिनट पढ़ें
Delhi

Delhi: दिल्ली में बिजली कीमतों में बढ़ोतरी पर आतिशी का बड़ा दावा, '4 महीने तक CM रहूंगी और मैं...'

Advertisement

Delhi Electricity Price Hike: दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहीं आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने बीजेपी पर बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि चार महीने तक मैं मुख्यमंत्री रहूंगी तो मैं दिल्लीवासी की रक्षा करूंगी, मैं वादा करती हूं कि हम दिल्ली वालों का बिजली बिल नहीं बढ़ने देंगे.

उन्होंने शुक्रवार (20 सितंबर) को कहा, “बीजेपी यूपी में बिजली दर में 118 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. यह वहीं भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश की सरकार है, जिसने इस साल गर्मी के मौसम में आठ-आठ घंटे के पावर कट लगाए. ये आठ-आठ घंटे के पावर कट किसी दूर दराज के गांव में नहीं लग रहे थे बल्कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद, साहिबाबाद में लग रहे थे. ऐसे में बीजेपी का बिजली का क्या मॉडल है? इनका मॉडल लंबे-लंबे पावर कट और सबसे मंहगी बिजली है.”

आतिशी ने बताया केजरीवाल का बिजली मॉडल
आतिशी ने कहा, “यही कारण है कि दिल्लीवालों के लिए बहुत जरूरी है कि वो फिर से अरविंद केजरीवाल को चुनकर लेकर आएं और उन्हें फिर से दिल्ली का सीएम बनाएं. वरना जो आज हम यूपी में देख रहे हैं वहीं हमें दिल्ली में देखने को मिलेगा. आज अरविंद केजरीवाल का बिजली मॉडल, 24 घंटे बिजली और सबसे सस्ती बिजली है.”

आतिशी ने बताया कि इस साल दिल्ली में 19 जून को आठ हजार चार सौ मेगा वाट की पीक डिमांड पर भी पावर कट नहीं हुए. यानी दिल्ली सरकार 24 घंटे बिजली देती है. दिल्ली में 37 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका बिजली का बिल जीरो आता है, जबकि 15 लाख परिवार ऐसे हैं जिन्हें बिजली आधे दाम पर मिलती है.

Advertisement

दिल्ली की नई सीएम ने कहा, “अगर इसे बीजेपी शासित अन्य राज्यों से तुलना करें, तो दिल्ली में सबसे सस्ती बिजली मिलती है. दिल्ली में 400 यूनिट बिजली का बिल 980 रुपये आता है. वहीं गुजरात के अहमदाबाद में 2044 रुपये, हरियाणा के गुरुग्राम में 2300 रुपये, उत्तर प्रदेश में 2900 रुपये, मध्य प्रदेश में 3800 रुपये और महाराष्ट्र में 4460 रुपये बिजली का बिल आता है.”

उन्होंने आगे कहा कि इसीलिए जब फरवरी में चुनाव आएगा तो दिल्लीवालों को मिलकर फिर से केजरीवाल को सीएम बनाना है, तभी दिल्ली में 24 घंटे बिजली और सबसे सस्ती बिजली आएगी. जब तक अगले चार महीनों तक मेरे पास दिल्ली सीएम पद की जिम्मेदारी है तब तक मैं दिल्ली के लोगों की रक्षा करने का प्रयास करूंगी, क्योंकि मुझे पता है आने वाले चार महीने में भी बीजेपी एलजी के माध्यम से कोई न कोई साजिश जरूर रचेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *