सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

श्री राम मंदिर विवेक विहार में हुए चुनावों में दीपक पैनल की जीत

2 मिनट पढ़ें
श्री राम मंदिर विवेक विहार

श्री राम मंदिर विवेक विहार में हुए चुनावों में दीपक पैनल की जीत

Advertisement

श्री राम मंदिर विवेक विहार में हुए चुनावों में दीपक पैनल की जीत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : रविवार को श्री राम मंदिर समिति का चुनाव हुआ जिसमें दीपक पैनल  ने मोमबत्ती पैनल के हराकर जीत हासिल की।  दीपक पैनल के प्रधान राजेंद्र गर्ग,महासचिव दीपक अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खन्ना और चारों ब्लॉकों ए, बी, सी डी से क्रमशः उपाध्यक्ष गोविंद गोयल,संदीप कुमार वाधवा , प्रवीण सूरी,गगन नागपाल,मंत्री संजय अग्रवाल,प्रचार मंत्री राजेश गोयल,कीर्तन एवं सत्संग मंत्री देवेंद्र शर्मा और भंडार अध्यक्ष सुधीर सुखीजा ने मोमबत्ती पैनल के सभी प्रतिद्वंदियों को भारी मतों के अंतर से हराया।

जैसे ही चुनाव अधिकारियों ने चुनाव नतीजों की घोषणा की दीपक पैनल खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई और श्री राम  मंदिर विवेक विहार का प्रांगण  दीपक पैनल  जिंदाबाद जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और लड्डू बांटे गए।मोमबत्ती पैनल के प्रत्याशियों ने दीपक पैनल के जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।दीपक पैनल पिछले कई चुनावों से अपने प्रत्याशी खड़े कर रहा था लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी परन्तु इस  बार भगवान श्री राम ने अपनी सेवा करने का मौका दे दिया है विजय जिंदल, सुमित प्रकाश,संदीप अग्रवाल,कैलाश जिंदल, विजय गोयल ,भारत पांचाल, राकेश चमरिया, लक्ष्मी नारायण गोयल ,दीपक सिंघल ऐन सी गुप्ता ,तरुण गुप्ता आदि ने सभी जीते हुए दीपक पैनल के प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

Advertisement

प्रधान राजेंद्र गर्ग और महासचिव दीपक अग्रवाल ने सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया और साथ ही टीम के अथक प्रयास और दिन रात मेहनत से ही ये सब संभव हुआ इसके लिए सभी का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि हम सब मिलकर श्री राम मंदिर में कार्य करने का प्रयास करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *