सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पाकिस्तान के मुल्तान में एक अस्पताल की छत पर पांच सौ लावारिस शव मिलने से हड़कंप

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सार्वजनिक क्षेत्र के एक अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब छत से दर्जनों सड़े-गले शव मिलने की खबर सामने आई। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी हंगामा मचा हुआ है। मुल्तान में एक अस्पताल की छत पर शवों का ढेर सामने आया है। यह मामला पंजाब निश्तार अस्पताल का है, जहां बताया जा रहा है कि शवों के कई अंग भी गायब हैं। अधिकतर शवों को चीर-फाड़ किया गया है और कई शवों के चेस्ट खुले हुए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि शवों से हृदय और अन्य अंग निकाले जा चुके हैं। अस्पताल की छत पर से बरामद शवों की संख्या 500 तक बताई जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने मामले को संज्ञान लेते हुए इसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। विशेष स्वास्थ्य सचिव मुजमिल बशीर की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय समिति को जांच पूरी करने और मामले में जवाबदेही तय करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी शवों का अंतिम संस्कार करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस मामले में शामिल अस्पताल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. मरियम अशरफ ने कहा कि उन्हें पुलिस विभाग से कुछ लावारिस और अज्ञात शव मिली थी। ये लाशें सड़ने और गलने लगीं थी, इसलिए इन्हें विभिन्न चिकित्सा उपयोगों के लिए सुखाने के लिए अस्पताल की छत पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा शरीर के अंगों का उपयोग चिकित्सा प्रयोगों के लिए किया जाता है और लावारिस शवों का उपयोग सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाता है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा उपयोग के लिए हड्डियों और खोपड़ी को भी निकाला जाता है। मुख्यमंत्री के सलाहकार चौधरी जमान गुर्जर ने गुरुवार को लाहौर से करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर मुल्तान के निश्तर अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के मुर्दाघर की छत पर कई सड़े गले शव पाए। मुख्यमंत्री ने शवों के अंतिम संस्कार के आदेश दिए हैं और स्वास्थ्य अधिकारियों को इस मामले में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *