सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

दाऊद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मुंबई पुलिस की जबरन वसूली निरोधक शाखा की टीम ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी कारोबारी रियाज भाटी को रंगदारी मांगने से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि भाटी का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध बताया जाता है और वह वर्सोवा पुलिस थाने में दर्ज रंगदारी मामले में वांछित था।पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दरअसल रियाज भाटी और मोहम्मद सलीम इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट ने वर्सोवा के एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी थी। ये दोनों ही दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के करीबी रिश्तेदार बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि भाटी और सलीम फ्रूट ने व्यापारी से 30 लाख रुपये कीमत की एक कार और 7.5 लाख रुपये नकद वसूले थे।उन्होंने बताया कि इब्राहिम के करीबी छोटा शकील और शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल  ने आरोपी को अंधेरी वेस्ट से गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि एईसी कार्यालय में पूछताछ के बाद भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज यानी मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दरअसल रियाज भाटी और मोहम्मद सलीम इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट ने वर्सोवा के एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी थी। ये दोनों ही दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के करीबी रिश्तेदार बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि भाटी और सलीम फ्रूट ने व्यापारी से 30 लाख रुपये कीमत की एक कार और 7.5 लाख रुपये नकद वसूले थे। उन्होंने बताया कि इब्राहिम के करीबी छोटा शकील और शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने आरोपी को अंधेरी वेस्ट से गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि एईसी कार्यालय में पूछताछ के बाद भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले भाटी को रंगदारी, जमीन हड़पने और फायरिंग समेत कई मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारी ने कहा कि उसने साल 2015 और साल 2020 में फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर देश से भागने की भी कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट को पहले एनआईए ने डी कंपनी सिंडिकेट के खिलाफ एक मामले में गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने कहा कि सलीम फ्रूट न्यायिक हिरासत में है। मामले में आगे की जांच जारी है। इससे पहले परमबीर सिंह मामले में रियाज भाटी का नाम आया था। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में दाऊद इब्राहिम के सहयोगी रियाज भाटी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने फिरौती मामले में पूछताछ के लिए रियाज भाटी को तलब किया था लेकिन भाटी पूछताछ में शामिल हुए बिना ही फरार हो गया था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *