डांडिया खेलो कार्यक्रम का आयोजन किया गया झील कुरन्जा में

0
371

डांडिया खेलो कार्यक्रम का आयोजन किया गया झील कुरन्जा में

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : समाजसेविका बबिता जैन की और से डांडिया खेलो कार्यक्रम का आयोजन झील कुरजां के रॉयल बैंक्वेट हॉल में किया गया जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व मेयर श्याम सुन्दर अग्रवाल के अलावा कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर शोभा बढ़ाई आने वाले अतिथियों को बबिता जैन,मुकेश जैन, जे के जैन जयवीर एवं प्रवीण जैन ने पटका पहनाकर स्वागत किया,कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लेते हुए डांडिया खेलते हुए गीत गाए लगभग 3 घंटे तक उत्सव चला।

पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा डांडिया गुजरात का नृत्य है जिसे महिला पुरुष मिलकर करते है श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा देवताओं के आह्वान पर जब देवी जगदंबा प्रकट हुईं और उन्होंने राक्षस का वध किया. जिसके बाद से हर साल नवरात्रि का यह पर्व मनाया जाने लगा और लोग जश्न के रूप में नौ दिनों का उपवास करते हैं और माता को प्रसन्न करने के लिए गरबा और डांडिया खेलते हैं,डांडिया रास नृत्य देवी दुर्गा के सम्मान में प्रदर्शन किया गया है इस भक्ति भाव को प्रकट करने के लिए गरबा नृत्य के रूप में जन्म लिया है। इस नृत्य को प्रदर्शित करते हुए वास्तव में देवी दुर्गा और पराक्रमी राक्षस राजा के बीच एक नकली लड़ाई का मंचन है।

कार्यक्रम मे निगम पार्षद राजू सचदेवा,पूर्व पार्षद कंचन माहेश्वरी,रमेश पंडित,कल्पना जैन,छवि कला,सारिका जैन,कंचन शर्मा ने भी हिस्सा लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here