सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पुलिस सुरक्षा में घोड़ी चढ़ा दलित, दूल्हे ने वीडियो शेयर कर पुलिस से मांगी थी मदद

1 मिनट पढ़ें
पुलिस सुरक्षा में घोड़ी चढ़ा दलित, दूल्हे ने वीडियो शेयर कर पुलिस से मांगी थी मदद

पुलिस सुरक्षा में घोड़ी चढ़ा दलित, दूल्हे ने वीडियो शेयर कर पुलिस से मांगी थी मदद

Advertisement

बुंदेलखंड के दमोह जिले में एक दलित दूल्हे को घोड़ी चढ़ने के लिए पहले तो अपना वीडियो वायरल करना पड़ा फिर प्रशासनिक अधिकारियों से मदद मांगनी पड़ी। दरअसल जिस दलित दूल्हे ने सोशल मीडिया पर मदद मांगते हुए अपना वीडियो वायरल किया था। उसका नाम नीरज अहिरवार है। नीरज अहिरवार दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सगोरिया गांव का रहने वाला है।

नीरज अहिरवार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर

20 अप्रैल को नीरज की शादी होनी थी लेकिन कुछ गांव के दबंगों ने नीरज को घोड़ी चढ़ने को लेकर न सिर्फ मना किया बल्कि उसे धमकी भी दी थी। जिसके बाद नीरज अहिरवार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लोगों से मदद मांगी। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जिले के तमाम आला अधिकारियों के अलावा भारी पुलिस बल गांव पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी में नीरज अहिरवार घोड़ी पर चढ़ा और सारी रस्में निभाई गईं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *