यमुना में क्रूज़ चलने से दिल्ली के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : गुरमीत सिंह सूरा
दिल्ली सरकार कर रही है तेजी से विकास के काम
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली के विकास को ले दिल्ली की भाजपा सरकार काफी सक्रिय दिख रही है कल ही सरकार नें सभी स्थानीय निकायों को समय से पहले विकास कार्यो को गति प्रदान करने के लिए राशि जारी की है वहीं जल्द ही यमुना में क्रूज़ चलने शुरू हो जायेगें जिससे दिल्ली के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और दिल्ली के लोगो को क्रूज़ की सवारी के लिए दिल्ली से बाहर नहीं जाना पड़ेगा | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा
जिले के वरिष्ठ नेता पश्चमी जिला भाजपा के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का |
गुरमीत सिंह सूर कहते हैं यमुना की सफाई हो या कूड़े के पहाड़ कम करने का काम हो या प्रदूष्ण के खिलाफ मुहीम सभी कार्यों को लेकर दिल्ली की सरकार अलर्ट मॉड में है और तेजी से कदम उठा रही है | गुरमीत सिंह कहते हैं यमुना में दिसंबर तक लोग क्रूज का सफर कर सकेंगे। दिल्ली सरकार ने इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। मार्च में सरकार बनने के दौरान इस योजना को जल्द शुरू करने की घोषणा की गई थी। इसी के तहत भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने वजीराबाद के सोनिया विहार में नदी के किनारे दो जेटी बनाने का टेंडर जारी किया है। वहीं दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन निगम लिमिटेड ने क्रूज शुरू करने के लिए संचालक को तय कर लिया है। उम्मीद है कि अगले कुछ माह में क्रूज खरीद लिए जाएंगे। इससे पहले उपराज्यपाल ने उक्त क्षेत्र में नेवी के नाव से क्षेत्र का दौरा किया था। साथ ही यमुना की गहराई की जांच की गई थी। सोनिया विहार और जगतपुर के बीच इस क्रूज को चलाया जाएगा। इस क्षेत्र में पर्याप्त पानी है इसलिए क्रूज को आसानी से चलाया जा सकता है।
गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं इस योजना को जल्द शुरू करने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें जानकारी दी गई कि दिसंबर तक यमुना के स्वच्छ हिस्से सोनिया विहार में 50 यात्रियों की क्षमता वाली दो जेटी शुरू कर दी जाएंगी। आइडब्ल्यूएआई यमुना तट पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विकास करेगा। इसमें पर्यटकों के लिए प्रतीक्षा क्षेत्र, टिकट काउंटर और अन्य यात्री सेवाओं सहित सुविधाएं शामिल होंगी। अधिकारियों ने कहा कि एलजी ने बैठक के दौरान इस पूरी योजना को मंजूरी दे दी है। गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं दिल्ली सरकार की इस योजना से दिल्ली के लोग तो यमुना में क्रूज़ सवारी का आनन्द ले ही सकेगें इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी लाभान्वित होंगे |