सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

आज़ादी की सालगिरह से शुरू होने वाला स्वच्छता अभियान रेखा गुप्ता सरकार की बेहतरीन पहल : पुनीत शर्मा

4 मिनट पढ़ें
पुनीत शर्मा

आज़ादी की सालगिरह से शुरू होने वाला स्वच्छता अभियान रेखा गुप्ता सरकार की बेहतरीन पहल : पुनीत शर्मा

Advertisement

आज़ादी की सालगिरह से शुरू होने वाला स्वच्छता अभियान रेखा गुप्ता सरकार की बेहतरीन पहल : पुनीत शर्मा

* अभियान से मिलेगी शहर को कूड़े से आज़ादी

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली : आज़ादी पर्व की सालगिरह को दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार एक खास अभियान शुरू करके मनाएगी जिसके चकते राजधानी दिल्ली को कूड़े से आज़ादी मिलेगी यानी शहर एक बार फिर से साफ़ होता दिखेगा | यह कहना है शाहदरा उत्तरी वार्ड समिति के अध्यक्ष पुनीत शर्मा का | पुनीत शर्मा कहते हैं अपनी सरकार गठित करने के बाद रेखा गुप्ता दूसरी बार बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान शुरू करने जा रही है यानी स्वच्छता को ले कोई भी समझोता करने के मूड में दिल्ली सरकार नहीं है |

पुनीत शर्मा कहते हैं स्वच्छता प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र है स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर दिल्ली को कूड़े से आज़ादी का अभियान पूरे एक माह तक चलेगा | पुनीत शर्मा कहते हैं इस अभियान से रेखा गुप्ता सरकार आम जनमानस को भी जोड़ने की योजना बना रही है जिसके तहत आर.डब्लू.ए. के साथ साथ विभिन्न समितियों को भी जोड़े जाने की योजना है | पुनीत शर्मा कहते हैं मानसून के दौरान हुए जलभराव के बाद व्यापक रूप से सफाई अभियान की आवश्यकता होती है जिसे ध्यान में रखते हुए ही दिल्ली सरकार नें बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है |

पुनीत शर्मा कहते हैं दिल्ली सरकार ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी- स्वच्छता अभियान’ की शुरुआत एक अगस्त से कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान में जनभागीदारी को और पुख्ता करने के लिए एक पोर्टल भी शुरू किया जा रहा है। इस अभियान में आम लोगों के अलावा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट एसोसिएशन, मंदिर समितियों, स्कूलों व कॉलेजों के छात्रों के अलावा सभी वर्ग को शामिल करने के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे और इस तरह के विशेष प्रयास किए जाएंगे कि पूरी दिल्ली कूड़े से आजादी- स्वच्छता अभियान” को अपना अभियान मानकर चले।

Advertisement

इस अभियान के दौरान स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों पर विशेष फोकस किया जाएगा और वहां के स्टोर रूम्स में सालों से पड़े कबाड़ व उपयोग न होने वाले सामान के निपटान के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे। इस अभियान को सब्जी व फल मंडियों, औद्योगिक क्षेत्रों, बस अड्डों, बस डिपो में भी चलाया जाएगा। पुनीत शर्मा कहते है अभियान को कामयाब बनाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा ताकि लोगो की भागीदारी बढ़ाई जा सके |

पुनीत शर्मा कहते हैं कोई भी अभियान बिना जनता की भागीदारी के पूरी तरह से कामयाब नहीं हो सकता | मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में शहरी विकास व शिक्षा मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव धर्मेंद्र सहित शहरी विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, दिल्ली मेट्रो रेल निगम सहित अधिकतर विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का मानना है कि अगस्त महीना देश की आजादी के लिए जाना जाता है। हमारी सरकार ने भी निर्णय लिया है कि इस महा ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ दिलाई जाए।

अभियान में जनभागीदारी के अलावा विभिन्न विभागों की सहभागिता के समन्वय को इतना शानदार तरीके से चलाया जाएगा कि लोग वाकई कहें कि अगस्त माह में दिल्ली को ‘कूड़े से आजादी’ मिल गई। अभियान के तहत अगस्त माह के शनिवार व रविवार को कूड़े से आजादी- स्वच्छता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार इस अभियान का विभिन्न प्रचार माध्यमों से प्रचार-प्रसार तो किया ही जाएगा साथ ही एक विशेष पोर्टल भी शुरू किया जाएगा।

इस पोर्टल में दिल्ली के लोग किसी भी स्थल की सफाई से पहले और सफाई के बाद फोटो भेजकर अपनी भागीदारी की सूचना दे सकते हैं। अभियान के तहत स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में वर्षों से पड़ा कबाड़ हटाने पर ध्यान दिया जाएगा। सब्जी मंडियों, औद्योगिक क्षेत्रों, बस अड्डों और डिपो को भी साफ किया जाएगा। शनिवार और रविवार को विशेष सफाई कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान सिर्फ सरकारी योजना नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता के विचारों को दोहराते हुए कहा कि जब हर व्यक्ति अपने कर्तव्य को समझेगा तभी देश साफ होगा। पुनीत शर्मा कहते हैं इस अभियान से लोगो में जागरूकता आएगी और लोगो की भागीदारी भी बढ़ेगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *